फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gorakhpur By Election Result: Preveen Nishad raise question on EVM machines

गोरखपुर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने EVM पर उठाए सवाल

Wed, 14 Mar 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur By Election Result: Preveen Nishad raise question on EVM machines
प्रवीण कुमार निशाद

विज्ञापन

गोरखपुर औऱ फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच जहां शुरुआती रुझानों में गोरखपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) से गोरखपुर सीट के प्रत्याशी प्रवीन कुमार निषाद ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ईवीएम बदले गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं और लोग कह रहे हैं कि सपा के ग्रांड अलायंस को इस सीट से जीत मिलेगी लेकिन हर किसी के दिमाग में ईवीएम को लेकर चिंता बनी हुई है। राज्य प्रशासन की मदद से सरकार कुछ भी कर सकती है।

विज्ञापन


इस बार सपा को दोनों लोकसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी  (बसपा) का समर्थन प्राप्त है। कई सालों बाद सपा और बसपा एक साथ आए हैं। इसका असर चुनाव नतीजों पर पड़ने के आसार हैं। बता दें कि मतदान और ईवीएम की पारदर्शिता की तस्दीक कराने के लिए मतगणना के दौरान प्रत्येक विधानसभा की एक-एक वीवी पैट मशीन की पर्ची की भी गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवी पैट मशीन का निर्धारण लाटरी सिस्टम से किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वीवी पैट मशीन की गणना ईवीएम के सभी कंट्रोल यूनिट की गणना समाप्त होने के बाद की जाएगी। उम्मीदवार इस टेबल के लिए एक अलग से एजेंट नियुक्त कर सकते हैं।

गोरखपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मतगणना के बाद प्रत्याशी के विजयी जलूस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उम्मीदवार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विजयी प्रत्याशी को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed