फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gopal Bagley Questions New York Times' Wisdom To Criticise Adityanath Becoming Up CM

अमेरिकी अखबार ने की योगी और मोदी की आलोचना, भारत ने दिया करारा जवाब

Sat, 25 Mar 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Sat, 25 Mar 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
Gopal Bagley Questions New York Times' Wisdom To Criticise Adityanath Becoming Up CM
- फोटो : getty

यूपी में भारी बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम फाइनल किया था। जिसके बाद आदित्‍यनाथ योगी को उत्‍तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनाया गया। सीएम पद का संभालने के बाद अमेरिकी अखबार न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने पीएम मोदी के इस फैसले की आलोचना की है। हालांकि भारत ने भी अमेरिकी अखबार को करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


अखबार के संपादकीय में पीएम मोदी की आलोचना किए जाने पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गोपाल बागले ने न्यूयॉर्क टाइम्स के इस लेख पर कहा है कि 'सभी संपादकीय या विचार विषयपरक होते हैं। यह मामला भी ऐसा ही है। वास्तविक लोकतांत्रिक तरीकों के फैसले पर संदेह करने की समझ से सवाल उठता है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी अखबार न्ययॉर्क टाइम्स ने 'हिंदू कट्टरपंथियों से मोदी का गले लगना' शीर्षक से छपे लेख में कहा था कि 2014 में जब से मोदी चुने गए तब से आर्थिक प्रगति और विकास के धर्मनिरपेक्ष लक्ष्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। वे अपनी पार्टी के कट्टरवादी हिंदू आधार को भी खुश करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं अखबार में लिखे संपादकीय में कहा गया था कि पीएम मोदी की पार्टी भाजपा द्वारा 'फायरब्रांड हिंदू संन्‍यासी' को यूपी का मुख्‍यमंत्री बनाने से धार्मिक रूप से अल्‍पसंख्‍यकों के लिए चौंकाने वाला फैसला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed