फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google took advantage of its strong position, revealed in CCI enquiry

Google: अपनी मजबूत स्थिति का गूगल ने उठाया गलत फायदा, सीसीआई की जांच में खुलासा 

Sat, 18 Sep 2021 08:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 18 Sep 2021 08:40 PM IST
सार

सीसीआई  की जांच में गूगल पर प्रतिस्पर्धा और नवोन्मेश  को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। जानिए इसमें और क्या-क्या कहा गया है। 

विज्ञापन
Google took advantage of its strong position, revealed in CCI enquiry
गूगल - फोटो : google

विस्तार

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है। गूगल बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का लगातार दुरुपयोग कर रहा है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीसीआई की जांच इकाई ने दो साल तक मामले की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट दी है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी और सर्च इंजन वाली यह कंपनी प्रतिस्पर्धा विरोधी, अनुचित और प्रतिबंधात्मक व्यापार तरीके अपनाने की दोषी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम और इससे जुड़े बाजार में अपने दबदबे का अनुचित इस्तेमाल कर रही है। सीसीआई ने अप्रैल 2019 में गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के बाजार में गूगल के एंड्रॉयड का एकाधिकार है। इस बाजार के करीब 98 फीसदी हिस्से पर इसका कब्जा है। कई विदेशी और देशी कंपनियां जैसे एपल, माइक्रोसॉफ्ट, एमेजन, पेटीएम, फोनपे, मोजिला, सैमसंग, शियोमी, वीवो, ओप्पो और कार्बन गूगल के ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन


सीसीआई  की जांच में गूगल पर प्रतिस्पर्धा और नवोन्मेश  को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह बाजार के साथ ही उपभोक्ताओं के लिए भी नुकसानदेह है। गूगल सर्च, म्यूजिक (यूट्यूब), ब्राउजर (क्रोम), एप लाइब्रेरी (गूगल प्ले स्टोर) और दूसरी प्रमुख सेवाओं में अपनी जबर्दस्त पकड़ बनाए रखने के लिए ऐसा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीआई की जांच इकाई ने इस मामले में करीब 750 पेज की रिपोर्ट सौंपी है। बताया जा रहा है कि इस जांच में गूगल पर मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों के साथ ही एप तैयार करने वाली कंपनियों को एकतरफा कॉन्ट्रैक्ट के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।

इस रिपोर्ट में गूगल को सेक्शन 4(2)(ए)(आई), सेक्शन 4(2)(सी), सेक्शन 4(2)(डी) और सेक्शन 4(2)(ई) के प्रावधानों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह रिपोर्ट विचार के लिए सीसीआई को भेज दी गई है। अगर सीसीआई गूगल को दोषी पाती है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।  

बता दें कि गूगल पिछले कुछ सालों से लगातार विवाद में बना हुआ है। इसकी आक्रामक मार्केटिंग नीति ने इसे मुश्किल में डाला है। कई देशोंं ने गूगल पर जुर्माना भी लगाया है। 

ऐसे ही एक मामले में दक्षिण कोरिया का प्रतिस्पर्धा नियामक गूगल पर कम से कम 207.4 अरब वॉन (17.7 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। गूगल पर यह जुर्माना सैमसंग जैसी स्मार्टफोन कंपनियों को अन्य के ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए लगाया जा रहा है। यह देश में सबसे ऊंचा प्रतिस्पर्धा रोधी जुर्माना होगा।


हालांकि गूगल ने कहा कि वह इस जुर्माने को चुनौती देगी। गूगल का आरोप है कि दक्षिण कोरिया ने इस बात को नजरअंदाज किया है कि कैसे उसकी सॉफ्टवेयर नीति हार्डवेयर भागीदारों और उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed