फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   google search results of uttar pradesh

यूपी चुनाव: गूगल सर्च में मोदी से आगे निकले अखिलेश, सबसे पीछे राहुल

Wed, 22 Feb 2017 08:56 AM IST
विकास जांगड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विकास जांगड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
google search results of uttar pradesh
अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, मायावती, राहुल गांधी
यूपी में चुनावी जंग जारी है लेकिन एक और जंग है जो ऑनलाइन दुनिया में चल रही है। इस जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई कदम आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सबसे पीछे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती तीसरे नंबर पर है। हम बात कर रहे हैं गूगल सर्च ट्रेंड्स की। बता दें कि फरवरी के 19 दिनों में ज्यों-ज्यों यूपी में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही हैं त्यों-त्यों गूगल पर अखिलेश यादव की पूछ बढ़ रही है। कम से कम आंकड़े तो यही कहते हैंं। 
विज्ञापन


दरअसल, जब फरवरी का अब तक का आंकड़ा सर्च किया गया तो परिणाम चौंकाने वाले आए। बताते चलें कि ये आंकड़ों सिर्फ यूपी की स्थिति को दर्शाते हैं। 

मायावती और राहुल में करीबी मुकाबला

google search results of uttar pradesh
गूगल सर्च ट्रेंंड्स
सर्च का ग्राफ देखने पर आपको पता चलेगा कि कैसे चारों नेताओं के बीच फासला आ गया है। इसमें नीली रेखा अखिलेश, लाल नरेंद्र मोदी, पीली राहुल और हरी मायावती के बारे में गूगल सर्च का ट्रेंड बताती है। अहम बात ये है कि इसमें अखिलेश यादव बाजी मार ले गए। 

इस ग्राफ के मुताबिक (अगर 100 का आंकड़ा मान लें तो) फरवरी में यूपी में अभी तक 73 लोगों ने गूगल पर अखिलेश के बारे में सर्च किया। वहीं, 60 लोगों ने नरेंद्र मोदी के बारे में सर्च किया। राहुल की पूछ गूगल पर इन दोनों के मुकाबले बहुत कम सिर्फ 25 लोग कर रहे हैं। वहीं, मायावती के बारे में 29 लोगों ने गूगल पर पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed