{"_id":"5af7bf9c4f1c1bd9408b4d0f","slug":"google-creates-doodle-on-the-occasion-of-mothers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने 'मदर्स डे' पर बनाया डूडल, जानिये क्या है इस दिन का इतिहास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गूगल ने 'मदर्स डे' पर बनाया डूडल, जानिये क्या है इस दिन का इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ते का नाम 'मां' है और आज पूरी दुनिया इस 'रिश्ते' को उत्सव की तरह मना रही है। आज(13 मई) मदर्स डे है और गूगल ने डूडल बनाकर इस खूबसूरत दिन को याद किया है।
विज्ञापन
हम सब अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब से हुई! दरअसल इस खास दिन को मनाने की शुरुआत ग्रीस से हुई। ग्रीस के लोग अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्हें विशेष सम्मान देते थे।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें एक खास दिन की जरूरत महसूस हुई जब वह अपनी मां की पूजा कर सकें। इसलिए उन्होंने एक निश्चित दिन को चुना और अपनी मां की पूजा शुरू कर दी। पुरानी मान्यताओं के मुताबिक ग्रीक के देवताओं की मां का नाम 'स्यबेले' था और ग्रीक के लोग आज के ही दिन उनकी पूजा किया करते थे ।
विज्ञापन
इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी खास दिन मां को सम्मान देने की प्रथा हो। इसलिए माना जाता है कि मदर्स डे की शुरुआत यहीं से हुई जो धीरे-धीरे बाकी देशों में भी फैल गई।