फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google challenge CCI fine of 1337 crores in NCLAT

NCLT: गूगल ने CCI के 1337 करोड़ के जुर्माने को एनसीएलएटी में दी चुनौती, कहा- भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए झटका

Sat, 24 Dec 2022 05:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Dec 2022 05:39 AM IST
सार

प्रतिस्पर्धा आयोग ने अक्तूबर में एंड्रायड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी साख का दुरुपयोग करने पर गूगल पर 1,337.76 करोड़ का जुर्माना लगाया था। साथ ही विभिन्न अनुचित व्यवसाय प्रथाओं को बंद करने का भी आदेश दिया था।

विज्ञापन
Google challenge CCI fine of 1337 crores in NCLAT
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस इकोसिस्टम में अनुचित व्यापार प्रथाओं पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के 1337 करोड़ रुपये के जुर्माने वाले आदेश को अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी में चुनौदी दी है।

विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा आयोग ने अक्तूबर में एंड्रायड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी साख का दुरुपयोग करने पर गूगल पर 1,337.76 करोड़ का जुर्माना लगाया था। साथ ही विभिन्न अनुचित व्यवसाय प्रथाओं को बंद करने का भी आदेश दिया था। सूत्रों के मुताबिक गूगल ने सीसीई के आदेश पर रोक की मांग की है। कंपनी का मानना है कि सीसीई इस मामले में ओईएम की ओर से रखे गए मजबूत साक्ष्यों को स्वीकार करने में विफल रहा।
विज्ञापन


कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि सीसीआई का फैसला हमारे भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा झटका है।  ये एंड्रॉयड की सुरक्षा सुविधाओं पर भरोसा करते हैं और संभावित रूप से मोबाइल डिवाइस की लागत बढ़ाते हैं। हम अपने उपभोक्ताओं और साझेदारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गूगल ने कहा, एंड्रॉयड ने भारतीय उपयोगकर्ताओं, डेवलपर्स और ओईएम को खूब लाभ पहुंचाया है और भारत के डिजिटल रूपांतरण को सशक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed