फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goods & service tax registration traders yet to receive passwords, IDs

जीएसटी को लेकर गंभीर नहीं व्यापारी, रजिस्ट्रेशन में कर रहे आनाकानी

Sat, 07 Jan 2017 05:09 AM IST
ब्यूरो/ इलाहाबाद 
ब्यूरो/ इलाहाबाद  Updated Sat, 07 Jan 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
Goods & service tax registration traders yet to receive passwords, IDs
डेमो पिक

केंद्र सरकार जीएसटी लागू कराने की तैयारी तेजी से कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश में व्यापारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं, जबकि उन्हें यह पता है कि जीएसटी में बिना रजिस्ट्रेशन के उनके लिए कारोबार करना नामुमकिन होगा। बावजूद इसके प्रदेश में कुल 4.91 लाख व्यापारियों में से पांच जनवरी तक मात्र एक लाख 32 हजार 654 व्यापारियों ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराया। यह स्थिति तब है जब केंद्र ने रजिस्ट्रेशन की तिथि पांच जनवरी तक बढ़ाई थी।

विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने 10 जनवरी तक तिथि फिर बढ़ाई है। इस बीच वाणिज्य कर कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने इस अवधि में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय कर दी है और ऐसा न होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड व्यापारियों को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया था। विभाग ने इसके लिए हर व्यापारी को पासवर्ड दिया। यह पासवर्ड उनके मोबाइल पर एसएमएस किए गए। इसके जरिए व्यापारियों को जीएसटीएन पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना था। तय तिथि तक पूरे प्रदेश में मात्र 51 हजार व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया तो रजिस्ट्रेशन की तिथि पांच जनवरी तक बढ़ाई गई लेकिन इस अवधि तक भी कुल एक लाख 32 हजार 654 व्यापारियों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार के दोबारा अनुरोध करने पर विशेष परिस्थितियों में रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 10 फीसदी ने भी नहीं कराया रजिस्ट्रेशन

Goods & service tax registration traders yet to receive passwords, IDs

कमिश्नर ने बृहस्पतिवार देर शाम सभी जोनल एडीशनल कमिश्नर एवं ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) को तय तिथि तक शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने का फरमान जारी किया। काम की निगरानी के लिए मुख्यालय से अफसर भी नामित किए गए हैं। कमिश्नर ने अब काम में शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जिले में 10 फीसदी ने भी नहीं कराया रजिस्ट्रेशन
जिले में करीब 27 हजार व्यापारी वाणिज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड हैं लेकिन इसमें से अब तक 10 फीसदी ने भी जीएसटीएन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में जीएसटी लागू होने पर उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड टू एलआर गुप्ता का कहना है कि व्यापारी तत्काल रजिस्ट्रेशन करा लें।

खंड पांच के लिए आज लगेगा शिविर
वाणिज्य कर विभाग के खंड पांच के व्यापारियों के लिए शनिवार को मुट्ठीगंज एवं तिलक रोड पर शिविर लगाया जाएगा। खंड की एसी नमृता वर्मा एवं सीटीओ डॉ.संजय सिंह के नेतृत्व में लगने वाले शिविर में मुट्ठीगंज, हटिया, बांसमंडी, बलुआघाट आदि के व्यापारी पासवर्ड लेकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सोमवार को मेजा, भारतगंज, मांडा में शिविर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed