फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Good rainfall activity expected next week IMD

दिल्ली, बिहार और मध्यप्रदेश में बारिश, अगले सप्ताह से और पकड़ेगी जोर

Fri, 05 Jun 2020 05:40 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Good rainfall activity expected next week IMD
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती प्रवाह बनने की संभावना और मॉनसून में प्रगति होने के कारण अगले सप्ताह से मध्य और दक्षिण भारत में बारिश के जोर पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और ओडिशा की ओर इसके बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


कम दबाव एक प्रकार का चक्रवाती प्रवाह होता है और किसी चक्रवात का पहला चरण होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि कम दबाव का हर क्षेत्र तेज होकर चक्रवात बन जाए। महापात्रा ने कहा, इससे अगले सप्ताह मॉनसून के आगे बढ़ने और अच्छी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


वहीं, आज देश के कई हिस्सों में मानसून के पहले की बारिश हुई। बिहार में पटना के कुछ इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने शहर में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके अलावा मध्यप्रदेश के भोपाल में भी आज लगातार दूसरे दिन बारिश हुई।  
 
राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई। 



मॉनसून ने एक जून को केरल में दस्तक दी
मॉनसून ने एक जून को केरल में दस्तक दी थी। आम तौर पर इसी दिन मॉनसून दस्तक देता है। मौसम विभाग ने पूर्व में अनुमान लगाया था कि मॉनसून में चार दिन की देरी होगी, लेकिन चक्रवात निसर्ग ने मॉनसून को तय समय पर केरल पहुंचने में मदद की।

मौसम विभाग ने कहा, ‘अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, बंगाल की खाड़ी के समस्त दक्षिणी-पूर्वी और पश्चिमी मध्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।’ मौसम विभाग के मुताबिक, एक जून से देश में सामान्य की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में भी बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती प्रवाह होता है जिसकी शुरुआत भू-मध्यसागर से होती है। यह मध्य एशिया को पार करता है और इसके हिमालय के संपर्क में आने के बाद पहाड़ों और उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तरप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed