फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   good news for the central government employees under the new pension scheme

नई पेंशन स्कीम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

Tue, 30 Aug 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Aug 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
good news for the central government employees under the new pension scheme

नई पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त केंद्रीय कर्मियों के लिए राहत वाली खबर है। उन्हें भी पुराने पेंशनरों की तरह रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। नई पेंशन स्कीम लागू होने के बाद तय नहीं था कि  इसके तहत नियुक्त कर्मियों को ग्रेच्युटी मिलेगी या नहीं।

विज्ञापन


इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकन अब इस बाबत स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कहा गया है कि नई पेंशन स्कीम से आच्छादित कर्मचारी भी ‘रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी’ के लिए अर्ह होंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय विभागों में जिनकी नियुक्त एक जनवरी 2004 या उसके बाद हुई है, वे कर्मचारी नई पेंशन स्कीम में शामिल हैं।

नई पेंशन स्कीम लागू होने के बाद कर्मचारियों के लिए सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। ऐसे कर्मचारियों के वेतन से अब जीपीएफ की कटौती नहीं की जाती है। वेतन से सिर्फ पेंशन फंड के लिए कटौती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

good news for the central government employees under the new pension scheme
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

​नई पेंशन नीति लागू होने पर कई दिनों तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि कर्मचारियों को जीपीएफ का लाभ मिलेगा या नहीं लेकिन बाद में स्थिति साफ की गई और तय हुआ कि वेतन से सिर्फ पेंशन फंड के लिए कटौती की जाएगी। जीपीएफ का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा।

इसी तरह ग्रेच्युटी को लेकर भी अब तक उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। नई पेंशन स्कीम लागू होने के बाद कहीं भी स्पष्ट नहीं किया गया था कि इस स्कीम के तहत नियुक्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी मिलेगी या नहीं लेकिन अब केंद्रीय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिसके मुताबिक सरकार ने निर्णय लिया है कि नई पेंशन स्कीम से आच्छादित कर्मचारी भी सेंट्रल सिविल सर्विस (पेंशन) रूल, 1972 से अच्छादित कर्मचारियों की तरह ‘रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी’ के हकदार होंगे।

यानी नई पेंशन स्कीम के तहत नियुक्त कर्मियों को भी ग्रेच्युटी मिलेगी। आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व सहायक महासचिव ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे नए कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed