{"_id":"632de2e206c1b0650205595a","slug":"good-news-for-amrapali-home-buyers-over-11k-flats-to-be-given-possession-in-2-3-months-sc-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amrapali Homes Issue In SC: घर खरीदारों के लिए अच्छी खबर, अगले दो-तीन महीनों में सौंपे जाएंगे 11858 फ्लैट्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amrapali Homes Issue In SC: घर खरीदारों के लिए अच्छी खबर, अगले दो-तीन महीनों में सौंपे जाएंगे 11858 फ्लैट्स
Fri, 23 Sep 2022 10:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:16 PM IST
सार
मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेकटमणि ने सूचित किया कि आगामी त्योहारी सीजन में एनबीसीसी द्वारा पूरे किए गए 5,428 फ्लैट्स को बिजली और पानी के कनेक्शन के साथ घर खरीददारों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम्रपाली समूह के घर खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट को शुक्रवार को बताया गया कि दो से तीन महीनों में 11,858 फ्लैट्स का कब्जा सौंपा जाएगा, जिसमें से अक्तूबर में 5,428 इकाइयों का कब्जा सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ को अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेकटमणि को सूचित किया कि आगामी त्योहारी सीजन में एनबीसीसी द्वारा पूरे किए गए 5,428 फ्लैट्स को बिजली और पानी के कनेक्शन के साथ घर खरीददारों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
वकील ने कहा, हम अन्य 6,430 फ्लैट्स में बिजली और पानी के कनेक्शन देने जैसे कुछ मुद्दों का सामना कर रहे हैं और एक बार कनेक्शन देने और उन्हें (खरीदारों) पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद इन इकाइयों को अगले दो से तीन महीनों में घर खरीदारों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
अदालत ने वेंकटमणि से कहा कि बनने वाले 38,000 से ज्यादा फ्लैट्स में से 11,000 से ज्यादा इकाइयों को फ्लैट्स खरीदारों को सौंपने को कहा जा रहा है। पीठ ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि खरीदारों से पूरा भुगतान प्राप्त करने के बाद फ्लैट्स सौंपे जाएं।
वरिष्ठ अधिवक्ता ने पीठ को आश्वासन दिया कि इन सभी पूर्ण फ्लैट्स को घर खरीदारों से पूरा भुगतान प्राप्त होने के बाद ही सौंपा जाएगा। उन्होंने आगे फंड का ब्योरा देते हुए कहा कि फोरेंसिक ऑडिटर्स ने घर खरीदारों से वसूल की जाने वाली राशि के रूप में 3870.38 करोड़ रुपये का आंकड़ा दिया है, लेकिन क्रॉस चेकिंग के बाद उन्होंने पाया है कि प्राप्य राशि 3014 करोड़ रुपये है।
वकील ने अदालत को आगे बताया कि 3014 करोड़ रुपये में से उन्हें अबतक 22,701 घर खरीददारों से 1,275 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और शेष राशि 7939 घर खरीदारों से प्राप्त की जानी है, जिन्हें इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।