फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Good Interaction' Says PM Narendra Modi After Meeting With Angela Merkel in Germany

मोदी-मर्केल की मुलाकात, आतंकवाद को खत्म करने में अपनी भूमिका निभाए यूरोप

Tue, 30 May 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 30 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
 'Good Interaction' Says PM Narendra Modi After Meeting With Angela Merkel in Germany
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार यूरोपीय देशों की छह दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव पर सोमवार को जर्मनी पहुंचे। पीएम ने जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल से उनके सरकारी गेस्ट हाउस ‘मेसेबर्ग पैलेस’ में मुलाकात की।
विज्ञापन


प्राइवेट डिनर के दौरान दोनों नेताओं में अनौपचारिक बातचीत हुई। हल्की धूप में दोनों नेताओं ने 18 वीं शताब्दी के शाही महल के बगीचे में चहलकदमी भी की। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘लाभदायक साझेदारी का संबंध। प्राइवेट डिनर से पहले चांसलर मर्केल ने श्लॉस मेसेबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की।’ इस दौरान पारस्परिक हित के मसलों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। औपचारिक वार्ता मंगलवार को होगी। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘वन बेल्ट वन रोड’ (ओबीओआर) के अलावा दक्षिण चीन सागर के मसले पर भी बात हो सकती है। जर्मनी दुनिया के उन प्रमुख देशों में से एक है, जिसने कुछ दिनों पहले ओबीओआर उद्घाटन समारोह के समय चीन के इस प्रोजेक्ट पर संदेह जताया था। जबकि भारत ने इस सम्मेलन का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि इस परियोजना में और पारदर्शिता की जरूरत है। संदेह जताया गया कि इससे चीनी कंपनियों को ही फायदा होगा, जर्मन कंपनियों को नहीं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर के बीच इस पर चर्चा काफी मायने रखती है।

मोदी के साथ गए प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर शामिल हैं। वैश्विक शक्तियों से आर्थिक संबंध बढ़ाने और भारत में अधिक से अधिक निवेश लाने के मकसद से मोदी जर्मनी के बाद स्पेन, रूस और फ्रांस भी जाएंगे। 

जर्मनी पहुंचने से पूर्व मोदी ने फेसबुक पोस्ट कर कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा बनाएगी।’ मंगलवार को मोदी को सैन्य सम्मान दिया जाएगा।

दो वर्षों में होने वाली भारत-जर्मनी अंतरसरकारी परामर्श (आईजीसी) की चौथी बैठक भी होगी। पिछली बार यह बैठक नई दिल्ली में अक्टूबर 2015 को आयोजित की गई थी।

इंडो-जर्मन बिजनेस फोरम के उद्घाटन से पूर्व मोदी जर्मनी के व्यापार जगत के प्रमुख चेहरों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि जर्मनी भारत में सातवां बड़ा निवेशक है। 2000 से लेकर दिसंबर 2016 तक जर्मनी ने भारत में 9.54 बिलियन करोड़ डॉलर का निवेश किया है। भारत में जर्मनी की 1800 कंपनियां काम कर रही हैं।

आतंकवाद को खत्म करने में भूमिका निभाए यूरोप

 'Good Interaction' Says PM Narendra Modi After Meeting With Angela Merkel in Germany
जर्मनी के एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया और मानवता के लिए बड़ी चुनौती है। यूरोप आतंकवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

वहीं व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए मोदी ने कहा कि हम एक परस्पर दुनिया में रहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि सीमाओं के आर-पार वस्तुओं और नागरिकों का आना जाना लगा रहे और हम वैश्वीकरण का आनंद लेते रहें।

आज स्पेन रवाना होंगे मोदी
मंगलवार को मोदी स्पेन के लिए रवाना होंगे। वह तीन दशकों में स्पेन दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी 31 मई से 2 जून तक रुस मेें रहेंगे। इस दौरान वे भारत-रूस वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह फ्रांस जाएंगे। मोदी नव निर्वाचित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे। फ्रांस भारत में 9वां सबसे बड़ा निवेशक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed