फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Godhra train carnage case convict arrested in pune in theft case was absconded after jumped parole

Godhra: गोधरा ट्रेन कांड का दोषी पुणे में चोरी के मामले में गिरफ्तार, जमानत मिलने के बाद से ही चल रहा था फरार

Mon, 03 Feb 2025 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Feb 2025 09:44 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस ने बीती 22 जनवरी से नासिक से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियों में सलीम जारदा और उसके सहयोगी साहिल पठान, सूफियान चनाकी, अयूब सुनथिया, इरफान दरवेश का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
Godhra train carnage case convict arrested in pune in theft case was absconded after jumped parole
गोधरा कांड का दोषी गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

साल 2002 में गोधरा ट्रेन कांड का दोषी सलीम उर्फ सलमान यूसिफ जारदा (55 वर्षीय) को महाराष्ट्र के पुणे में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि सलीम को गोधरा कांड में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बीते साल सितंबर में जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान गोधरा के गिरोह के बारे में पता चला
पुलिस ने बताया कि बीती 7 जनवरी को पुणे के ग्रामीण इलाके जुन्नार से करीब 2.49 लाख रुपये की कीमत के टायर और ट्यूब एक ट्रक से चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में ट्रक के ड्राइवर सोमनाथ गायकवाड़ ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ऐसा ही एक मामला नासिक में भी हुआ था। जिसमें सिन्नार पुलिस थाने और पुणे के मनचार थाने के इलाके में भी एक ट्रक से माल चोरी हुआ था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इन घटनाओं में कोई अंतर-राज्यीय गैंग शामिल है और पुलिस को ये भी पता चला कि इसमें शामिल चोर गुजरात के गोधरा के हैं। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने बीती 22 जनवरी से नासिक से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियों में सलीम जारदा और उसके सहयोगी साहिल पठान, सूफियान चनाकी, अयूब सुनथिया, इरफान दरवेश का नाम शामिल है। ये सभी गोधरा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टेम्पो ट्रक और चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। चोरों के पास से बरामद सामान की कुल कीमत करीब 14.4 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि सलीम जारदा उन 31 दोषियों में शामिल है, जिन पर साल 2002 के गुजरात दंगे के दौरान गोधरा में ट्रेन जलाने का दोषी पाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोधरा कांड में दोषी पाए जाने के बाद मिली थी मौत की सजा
गोधरा कांड में जारदा समेत 11 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी और बाकी 20 लोगों को उम्रकैद हुई थी। हालांकि बाद में गुजरात उच्च न्यायालय ने जारदा समेत 11 लोगों की मौत की सजा को घटाकर उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जारदा पूर्व में भी आठ बार जमानत मिलने के बाद फरार हो चुका है। जारदा ने एक गैंग बनाया है, जो गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में चोरी को अंजाम देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed