{"_id":"5e70c1518ebc3ea4af5858e9","slug":"goair-to-send-its-employees-on-leave-without-pay-on-rotational-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: कर्मचारियों को रोटेशन आधार पर बिना वेतन छुट्टी पर भेजेगी गो एयर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: कर्मचारियों को रोटेशन आधार पर बिना वेतन छुट्टी पर भेजेगी गो एयर
Tue, 17 Mar 2020 06:08 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
GoAir (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो एयर ने अपने कर्मचारियों को रोटेशन आधार पर बिना वेतन छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के चलते सीमित उडा़नें के कारण उसने ये फैसला लिया है। मंगलवार से ही गो एयर ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद करने का फैसला लिया है।
कंपनी ने कहा कि हम अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 17 मार्च से 15 अप्रैल तक बंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कम समय के लिए रोटेशन आधारित बिना वेतन छुट्टी वाला कार्यक्रम बनाया है जिससे हमें मौजूदा स्थिति से निपट सकें।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते कई एयरलाइंस ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कुछ वक्त के लिए रोक दिया है। उधर, केंद्र सरकार की ओर से सभी वीजा आवेदन निरस्त करने के निर्णय से उड़ानों पर खासा असर पड़ा है।
विदेश आने-जाने वाले यात्रियों में कमी
कोरोना वायरस की वजह से विदेश जाने-आने वाले यात्रियों की संख्या काफी घट गई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन जहां 50 प्रतिशत ही हो रहा है, वहीं यात्रियों की तादाद भी 20-30 प्रतिशत ही रह गई है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से औसतन प्रतिदिन 290-310 इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित होती हैं। इनमें 40-50 प्रतिशत विमान उड़ान नहीं भर सके। इसी तरह अमूमन 25 हजार यात्री विदेश से आते हैं और 20 हजार के करीब जाते हैं। इस संख्या में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
GoAir: We're temporarily suspending all our international operations, starting 17th March-15th April. GoAir has also initiated a short term and temporary rotational leave without pay program that will not only help the company counter the short term reduction in capacity... (1/2) pic.twitter.com/oo7BXvJKj9
— ANI (@ANI) March 17, 2020विज्ञापन