फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Writer Dilip Borkar misbehaved at 52th International Film Festival, political parties condemn the incident

गोवा: अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में लेखक के साथ दुर्व्यवहार, राजनीतिक दलों ने की घटना की निंदा

Sun, 28 Nov 2021 02:53 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 28 Nov 2021 02:53 AM IST
सार

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव स्थल पर एक निजी सुरक्षा एजेंसी द्वारा तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने शुक्रवार शाम लेखक दिलीप बोरकर और एक पत्रकार को कथित तौर पर धक्का दिया था। जिसके बाद गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने इस तरह से किए गए दुर्व्यवहार और अत्यधिक कठोरता की निंदा की।

विज्ञापन
Goa: Writer Dilip Borkar misbehaved at 52th International Film Festival, political parties condemn the incident
लेखक दिलीप बोरकर - फोटो : twitter

विस्तार

विपक्षी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गोवा में चल रहे 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में गोवा के प्रसिद्ध लेखक दिलीप बोरकर के साथ शनिवार को गार्ड द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार की निंदा की।

विज्ञापन

 

आईएफएफआई स्थल पर एक निजी सुरक्षा एजेंसी द्वारा तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने शुक्रवार शाम लेखक दिलीप बोरकर और एक पत्रकार को कथित तौर पर धक्का दिया था। जिसके बाद गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने इस तरह से किए गए दुर्व्यवहार और अत्यधिक कठोरता की निंदा की।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, कोंकणी लेखक और कार्यकर्ता दिलीप बोरकर पर गार्ड द्वारा किए गए शारीरिक हमले की कड़ी निंदा करते हैं। गोवा के सीएम को इस पर तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीएफपी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा, जो गुंडे (गार्ड) खुद को आईएफएफआई सिक्योरिटी कहते हैं और आने वाली मशहूर हस्तियों के साथ रॉयल्टी और नौकरों की तरह व्यवहार करते हैं, उन्हें लोगों से अपने अलग-अलग व्यवहार को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

 

आप गोवा के संयोजक राहुल म्हाम्ब्रे ने ट्वीट किया, प्रसिद्ध लेखक बाब दिलीप बोरकर और पत्रकार बाब राजू नायक के साथ ईएसजी द्वारा @IFFIGoa पर तैनात गार्ड द्वारा की गई धक्कामुक्की पर नाराजगी व्यक्त करें।


 

एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा के वाइस चेयरमैन सुभाष फलदेसाई, जो फेस्टिवल की मेजबानी के लिए नोडल एजेंसी है, बार-बार कोशिशों के बावजूद कमेंट के लिए उपलब्ध नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed