फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa TMC to restructure committee after state chief's wife quits party

गोवा में टीएमसी को झटका: प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी ने छोड़ी पार्टी, दंपती को चुनाव में मिली थी करारी हार

Mon, 25 Apr 2022 04:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Amit Mandal Updated Mon, 25 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतने वाली भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता में वापसी की है।

विज्ञापन
Goa TMC to restructure committee after state chief's wife quits party
गोवा टीएमसी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोवा टीएमसी प्रमुख किरण कंडोलकर की पत्नी कविता ने सोमवार को इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि यह उनके समर्थकों की इच्छा थी। उन्होंने हाल ही में टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस कदम ने टीएमसी को यह घोषणा करने का मौका दे दिया कि वह पूरी गोवा राज्य समिति का तुरंत पुनर्गठन करेगी। कविता कंडोलकर ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के टिकट पर थिविम निर्वाचन क्षेत्र से गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनके पति किरण कंडोलकर ने एल्डोना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन


दंपती को मिली थी हार 
यह दंपती दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से हार गया। कविता ने कहा, मुझ पर अपने समर्थकों का दबाव था कि मुझे टीएमसी छोड़ देनी चाहिए। कई दिनों तक उस दबाव का विरोध करने के बाद मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। ममता बनर्जी की टीएमसी ने एमजीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसकी बुरी तरह हार हुई थी।  
विज्ञापन


40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतने वाली भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता में वापसी की है। कविता कंडोलकर के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद गोवा टीएमसी ने ट्वीट किया कि पार्टी तत्काल प्रभाव से पूरी एआईटीसी गोवा राज्य समिति का पुनर्गठन कर रही है। टीएमसी ने ट्वीट किया- हमने तत्काल प्रभाव से संपूर्ण एआईटीसी गोवा राज्य समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। जल्द ही नवगठित समिति की घोषणा की जाएगी। हम इस अवसर पर गोवा के लोगों और उनकी भलाई के लिए काम करने के प्रति अपनी गंभीर प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed