फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: 'Sign of Portuguese rule will have to be erased', says Goa CM on Shivaji Maharaj's coronation anniversary

Goa: 'पुर्तगाली शासन के निशान भी मिटाने होंगे,' शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की वर्षगांठ पर बोले गोवा CM

Thu, 08 Jun 2023 12:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 08 Jun 2023 12:23 PM IST
सार

प्रमोद सावंत ने कहा कि वह शिवाजी महाराज ही थे जिन्होंने पूरे देश में स्वराज (स्वशासन) का विचार रखा था।भारतीय सेना ने 19 दिसंबर 1961 को ऑपरेशन विजय के तहत गोवा में 450 साल से चले आ रहे पुर्तगाली शासन को समाप्त किया था।

विज्ञापन
Goa: 'Sign of Portuguese rule will have to be erased', says Goa CM on Shivaji Maharaj's coronation anniversary
Pramod Sawant - फोटो : Social Media

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उत्तर गोवा जिले के बेतुल में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं राज्याभिषेक वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुर्तगाली शासन के दौरान गोवा के मंदिरों के विनाश को रोकने के लिए शिवाजी महाराज की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोवा 60 साल से अधिक समय पहले ही पुर्तगाली शासन से मुक्त हो चुका था और अब उनके निशान को भी पूरी तरह से मिटा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- 'हमें नए सिरे से शुरू करने की जरूरत है।' सावंत ने कहा कि वह शिवाजी महाराज ही थे जिन्होंने पूरे देश में स्वराज (स्वशासन) का विचार रखा था। भारतीय सेना ने 19 दिसंबर 1961 को ऑपरेशन विजय के तहत गोवा में 450 साल से चले आ रहे पुर्तगाली शासन को समाप्त किया था।, जिसके बाद राज्य में पहली बार साल 1963 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा- '60 साल बाद हमें पुर्तगाली शासन के निशान को खत्म कर एक नए सिरे से शुरू करने की जरूरत है। हम भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। ऐसे में जब भारत अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तब गोवा को कैसा होना चाहिए और कैसा होगा इस पर हमें अभी से सोचना चाहिए।' 

गोवा के सीएम ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज गोवा आए थे और सप्तकोटेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था। साथ ही उन्होंने पुर्तगालियों को मंदिर नष्ट न करने की चेतावनी भी दी थी। उन्होंने बताया कि हिंदु संस्कृति की रक्षा का श्रेय केवल छत्रपति शिवाजी और उनके सुपुत्र संभाजी को ही दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed