{"_id":"6ad4a51740cc1c03750c4a12","slug":"goa-rahul-gandhi-joins-the-goy-rakhonn-yatra-takes-part-in-a-foot-march-with-party-workers-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंय राखण यात्रा: गोवा में बोले राहुल गांधी- कांग्रेस संविधान की रक्षक; वोट चुराने वाले लोग हमसे बच नहीं सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोंय राखण यात्रा: गोवा में बोले राहुल गांधी- कांग्रेस संविधान की रक्षक; वोट चुराने वाले लोग हमसे बच नहीं सकते
Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
सार
गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की ‘गोंय राखण यात्रा’ में शामिल हुए हैं, जो 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा - कांग्रेस संविधान की रक्षक है; पीएम, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे बच नहीं सकते। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के जनसंपर्क अभियान 'गोंय राखण यात्रा' में शामिल हुए। कांग्रेस की 'गोंय राखण यात्रा' 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा के तहत गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। पार्टी ने इसे गोवा की जमीन, पहचान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान बताया है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया।
मंच पर किया राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी ने दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की 'गोंय राखण यात्रा' में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के बाद राहुल गांधी मडगांव पहुंचे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं ने गुलदस्ता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।
'मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले'
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश को पता है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार 'वोट चोरी' को अंजाम देते हैं और अमित शाह व पीएम मोदी उनका समर्थन करते हैं। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता ने कहा, 'मैं आपको एक दिलचस्प बात बताता हूं, मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें अमित शाह, मोदी जी और अन्य लोगों से जुड़े मामले शामिल हैं। कुल मिलाकर ये 45 मामले हैं। फिर भी, मैं हर मंच से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चुराते हैं, और ऐसा कहने के लिए मेरे खिलाफ कभी कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता। क्या आप जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे खास तौर पर 'वोट चोरी' को लेकर कोई मामला दर्ज करते हैं, तो यह एक बड़ी कानूनी लड़ाई बन जाएगी, और वे उसी में फंसकर रह जाएंगे'।
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा- दिल्ली में ज्ञानेश कुमार नाम का एक व्यक्ति है- उसे रात में नींद नहीं आती; उसे कहीं चैन नहीं मिलता। न तो मोदी जी को और न ही अमित शाह को। वे जानते हैं कि देर-सवेर, कांग्रेस पार्टी उनसे हिसाब मांगेगी और न्याय सुनिश्चित करेगी... हम संविधान के संरक्षक हैं- यह हमारा पवित्र कर्तव्य है। वोटों की चोरी करके, उन्होंने संविधान पर हमला किया है; हमारे पवित्र कर्तव्य पर हमला किया है- और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं, ध्यान से सुनें: नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी होगी'। राहुल गांधी ने कहा- यहां भारी भ्रष्टाचार है; असल में, गोवा शायद पूरे देश का सबसे भ्रष्ट राज्य हो सकता है... इन लोगों ने गोवा को भ्रष्टाचार का एक 'मॉडल' बना दिया है'।
जमीन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए
कांग्रेस ने इस अभियान के दौरान गोवा में जमीन के इस्तेमाल और भूमि परिवर्तन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक सुरक्षा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दे उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि गोवा की जमीन, पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति की रक्षा जरूरी है। यात्रा के जरिए कांग्रेस ने इन विषयों पर लोगों के बीच अपनी बात रखी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश की।
क्या है 'गोंय राखण यात्रा'?
'गोंय राखण यात्रा' कांग्रेस का गोवा में चलाया गया जनसंपर्क अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान से जुड़े मुद्दों को उठाना है। 22 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के लिए आयोजित की गई है और आज मडगांव में राहुल गांधी की जनसभा के साथ इसका समापन होना है।
विज्ञापन
LIVE: Goy Rakhonn Yatra | Calconda to Margao, Goa https://t.co/zqu1ZewmjM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 18, 2026
मंच पर किया राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी ने दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की 'गोंय राखण यात्रा' में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के बाद राहुल गांधी मडगांव पहुंचे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं ने गुलदस्ता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Margao, Goa: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi was welcomed during the Goy Rakhonn Yatra in Goa (Source: Congress/YT) https://t.co/HlLcc7aTDW
विज्ञापन विज्ञापन— IANS (@ians_india) October 18, 2026