{"_id":"6151bb6720b150268e70a116","slug":"goa-mamata-only-leader-who-can-take-on-bjp-says-luzinho-faleiro-after-quitting-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: पूर्व सीएम लुजिन्हो आज तीन सहयोगियों के साथ टीएमसी में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: पूर्व सीएम लुजिन्हो आज तीन सहयोगियों के साथ टीएमसी में होंगे शामिल
Wed, 29 Sep 2021 01:28 AM IST
Amit Mandal
एएनआई, पणजी
एएनआई, पणजी
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:28 AM IST
सार
गोवा में कांग्रेस के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। पूर्व सीएम फलेरियो के इस्तीफा देने के बाद अब 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के चार ही विधायक रह गए हैं।
विज्ञापन
Luzinho Faleiro
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कांग्रेस नेता लुइज़िन्हो फलेरियो आज (बुधवार) को अपने तीन सहयोगियों पोंडा के पूर्व विधायक लवू ममलेदार, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एन शिवदास और पर्यावरणविद् राजेंद्र शिवाजी काकोडकर के साथ तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) में शामिल होंगे। बता दें कि फलेरियो ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। इससे पहले 27 सितंबर को उन्होंने ममता बनर्जी का जमकर गुणगान किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ने के एलान के साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुजिन्हो फलेरियो ने ममता बनर्जी की तारीफ की। फलेरियो ने कहा कि इस वक्त ममता ही एकमात्र ऐसी नेता हैं जिनमें केंद्र सरकार और भाजपा को चुनौती देने की क्षमता है।
विज्ञापन
फलेरियो ने अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी एकमात्र ऐसी नेता हैं जो लोगों के लिए सड़क पर उतरकर लड़ रही हैं। वो अकेली ऐसी नेता हैं जो केंद्र सरकार से टक्कर ले रही हैं और हमें उनका समर्थन करना चाहिए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह कोलकाता जाकर टीएमसी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही लुजिन्हो ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा, मुझे कांग्रेस पार्टी को कमजोर होने से रोकने और बेहतरी के लिए इसमें बदलाव की बिल्कुल भी उम्मीद नजर नहीं आती है।
बता दें कि फलेरिया कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।
उन्होंने विधायक के तौर पर अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंप दिया है। एआईसीसी गोवा के इंचार्ज दिनेश गुंडूराव ने भी पुष्टि की है कि फलेरियो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
फलेरियो के इस्तीफा देने के बाद अब 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के चार ही विधायक रह गए हैं। फलेरियो टीएमसी नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ दिन पहले ही टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गोवा का दौरा किया था। उन्होंने एलान किया था कि टीएमसी गोवा में चुनाव लड़ेगी और अपना सीएम उम्मीदवार भी पेश करेगी।