फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa jail inmates burn effigy of Ravana to celebrate Dussehra, four officials suspended for dereliction of duty

Goa: जेल में कैदियों ने जलाया रावण का पुतला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चार अधिकारी निलंबित

Sat, 28 Oct 2023 11:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

जेल महानिरीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को सहायक अधीक्षक चंद्रकांत हरिजन, जेलर महेश फडते और अनिल गांवकर तथा सहायक जेलर रामनाथ गौडे को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन
Goa jail inmates burn effigy of Ravana to celebrate Dussehra, four officials suspended for dereliction of duty
जेल में कैदियों ने जलाया रावण का पुतला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा की कोलवले केंद्रीय जेल के चार अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेल के कैदी रावण का पुतला जलाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इन अधिकारियों को किया निलंबित
जेल महानिरीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को सहायक अधीक्षक चंद्रकांत हरिजन, जेलर महेश फडते और अनिल गांवकर तथा सहायक जेलर रामनाथ गौडे को निलंबित करने का आदेश जारी किया। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर दशहरा की पूर्व संध्या पर कैदियों द्वारा पटाखों का इस्तेमाल कर रावण दहन करने का वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन

गौरतलब है, दशहरा उत्सव के दौरान रावण के पुतले को जलाना पूरे भारत में एक आम बात है। इस साल विजयादशमी के नाम से मनाया जाने वाला दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी होगी जांच
एक अधिकरी ने बताया कि निलंबन आदेश में कहा गया है कि जेल अधिकारियों को जवाब देना होगा कि बिना पूर्व अनुमति लिए कैदियों को पुतला जलाने की अनुमति कैसे दी गई। इस बात की भी जांच की जाएगी कि जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति कैसे दी गई। यह भी बताया कि निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह घटना जेल की सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करती है।

अधिकारी ने कहा, 'जेल अधिकारियों को इस पूरे मामले के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है और इसलिए उन्हें जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed