फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa High Court judge recuses himself from hearing against goa congress MLAs join bjp

गोवा: बागी विधायकों के खिलाफ सुनवाई से हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

Tue, 08 Jun 2021 05:33 AM IST
देव कश्यप एजेंपी, पणजी
एजेंपी, पणजी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Jun 2021 05:33 AM IST
सार

  • कांग्रेस के दस विधायक 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा में हुए थे शामिल

विज्ञापन
Goa High Court judge recuses himself from hearing against goa congress MLAs join bjp
Bombay High Court Goa Bench - फोटो : hcbombayatgoa.nic.in

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच के एक जज ने कांग्रेस के दस बागी विधायकों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सोमवार को खुद को अलग कर लिया। गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडणकर ने याचिका में पार्टी के उन 10 पूर्व विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी जो 2019 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


गोवा विधानसभा के स्पीकर राजेश पाटनेकर के अप्रैल में इन विधायकों को अयोग्य घोषित करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद चोडणकर ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। सोमवार को जस्टिस एमएस सोनक और एमएच जावलकर की पीठ के सामने सोमवार को याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


जस्टिस सोनक ने कहा, वह इसमें शामिल कुछ वादियों की ओर से पहले पेश हो चुके हैं इसलिए वह खुद को इस मामले से अलग रख रहे हैं। अब इस मामले की सुनवाई विशेष खंड पीठ के समक्ष रखा जाएगा, जिसके लिए चोडणकर को एक अपील करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed