{"_id":"622dd9a3fa0caf52345f6df8","slug":"goa-governor-calls-convening-of-new-assembly-on-march-15-for-newly-elected-members-raj-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: राज्यपाल ने 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान किया, नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: राज्यपाल ने 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान किया, नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ
Sun, 13 Mar 2022 07:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद सावंत भाजपा को फिर से सत्ता में लाने में कामयाब रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने या प्रतिज्ञान कराने के उद्देश्य से 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान किया है। गोवा राजभवन की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी एक पत्र में यह भी कहा गया है कि गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने नवनिर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को 14 मार्च को राज्यपाल द्वारा राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। जिसके बाद गांवकर अन्य विधायकों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 20 सीटें जीती हैं। इसके लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था। इसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सोमवार को गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। भाजपा को तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन देने का वादा किया गया है।
विज्ञापन