{"_id":"60ad6b3f8ebc3e3fa74f93c4","slug":"goa-government-challenges-the-release-of-tarun-tejpal-in-bombay-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल की रिहाई को गोवा सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल की रिहाई को गोवा सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
Wed, 26 May 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 26 May 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
bombay high court
गोवा सरकार ने मंगलवार को तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल को सत्र न्यायालय द्वारा यौन उत्पीड़न मामले में दी गई रिहाई को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
गोवा की एक सत्र अदालत ने 21 मई को तेजपाल को 2013 के इस मामले में बरी कर दिया था। गोवा के महाधिवक्ता देवीदास पंगम ने बताया कि राज्य सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच में अपनी याचिका दी है। हाईकोर्ट ने अब तक इस मामले की सुनवाई की तारीख तय नहीं की है।
विज्ञापन
गोवा की एक अदालत ने 2013 के दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को उन्हें बरी कर दिया। इसके बाद तरुण तेजपाल ने कहा कि पिछले साढ़े सात साल उनके परिवार को घाव देने वाले रहे हैं, क्योंकि उन पर लगाए गए झूठे आरोपों के कारण उन्हें विनाशकारी नतीजों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन