फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa : Felsh Trade Racket Busted in Sangolda Village, TV actress Among 3 Rescued, four arrested by police

गोवा : सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, टीवी अभिनेत्री समेत चार गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2022 02:20 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 19 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Goa : Felsh Trade Racket Busted in Sangolda Village, TV actress Among 3 Rescued, four arrested by police
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

गोवा पुलिस की अपराधा शाखा ने को पणजी के पास संगोल्डा गांव में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं और हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री और एक अन्य महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


तीसरी महिला हैदराबाद की है। गोपनीय सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के व्यक्ति से 50 हजार रुपये में सौदा किया। इसके बाद दलाल ने जैसे ही तीन महिलाओं को पेश किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गोवा पुलिस की अपराधा शाखा की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस मामले से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का शख्स देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बुनना शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस सूचना की पुष्टि कर लेने के बाद हैदराबाद के रहने वाले इस शख्स से फर्जी ग्राहक के सहारे संपर्क कर सौदा तय किया गया। सौदे के तहत 50 हजार रुपये दिए जाने थे और इन्हें संगोल्ड गांव के एक होटल में चुकाने की बात तय हुई थी। 


अपराध शाखा ने बताया कि 26 वर्षीय इस शख्स को 17 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह तीन अन्य महिलाओं के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 30 से 37 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed