{"_id":"60ea1d718ebc3e726369dce0","slug":"goa-elections-2022-aap-party-sent-cake-to-the-house-of-10-mlas-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा चुनाव 2022: दो वर्ष पूर्व कांग्रेसी से भाजपाई हुए 10 विधायकों के घर आप पार्टी ने भेजा केक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा चुनाव 2022: दो वर्ष पूर्व कांग्रेसी से भाजपाई हुए 10 विधायकों के घर आप पार्टी ने भेजा केक
Sun, 11 Jul 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Jul 2021 03:51 AM IST
सार
- दिल्ली की कालका जी सीट से विधायक व आप नेता आतिशी ने कहा, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा के 10 विधायकों के कांग्रेस से सत्ताधारी भाजपा में पहुंचने और ‘मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने’ की दूसरी वर्षगांठ पर उनके घर केक भेजे हैं।
विज्ञापन
cake
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में 2022 के चुनावी तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा के 10 विधायकों के घर केक भेजे हैं। ये विधायक 10 जुलाई 2019 को कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने इन विधायकों को मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया। दिल्ली की कालका जी सीट से विधायक व आप नेता आतिशी ने कहा, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा के 10 विधायकों के कांग्रेस से सत्ताधारी भाजपा में पहुंचने और ‘मतदाताओं की पीठ में छुरा घोंपने’ की दूसरी वर्षगांठ पर उनके घर केक भेजे हैं।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा, हमारे नेता इन विधायकों को इस दिन की याद दिलाने के लिए केक लेकर उनके पास गए। यह उनके द्वारा मतदाताओं के पीठ में छुरा घोंपने की वर्षगांठ है, जिन्होंने उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुना था क्योंकि वे भाजपा को नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा गोवा के लोग अब जान गए हैं कांग्रेस को दिया गया वोट भाजपा के लिए है। पहले की तरह विधायक सत्ताधारी दल में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन