फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Director General of Police Pranab Nanda passes away after suffering cardiac arrest

गोवा के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sat, 16 Nov 2019 08:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 16 Nov 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Goa Director General of Police Pranab Nanda passes away after suffering cardiac arrest
गोवा के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा (फाइल फोटो) - फोटो : goapolice.gov.in

गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रणब नंदा का देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। गोवा के पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुआ कहा, 'यह काफी चौंकाने वाली सूचना है।'

विज्ञापन

 


राज्य पुलिस को आधिकारिक तौर पर एक बजे उनकी पत्नी सुंदरी नंदा ने सूचित किया। सिंह ने कहा, मैडम ने हमें फोन करके सूचित किया। यह कुछ ऐसा है जिसे हम अभी भी समझने की कोशिश कर रहे हैं। हमने अपने चीफ (मुखिया) को खो दिया। सिंह के अनुसार नंदा छुट्टी पर दिल्ली पहुंचे थे और वह दो महत्वपूर्ण काम निबटाकर वापस लौटने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदा ने पहले राज्य के मुख्य सचिव के साथ एक बैठक की जो अपराध को लेकर थी। दूसरी बैठक उन्होंने राज्य कैडर के अधिकारियों को दिए जाने वाले मेधावी पदकों पर की। सिंह ने कहा, 'वह एक कल्याणकारी अधिकारी थे। अपना पदभार संभालने के बाद उनकी ज्यादातर बैठकें इसी दिशा में हुई थीं। वह कैडर और प्रशासनिक पदोन्नति को लेकर फाइलों को देख रहे थे। यह काफी कम होता है कि आपका अधिकारी केवल कार्य उन्मुख ही नहीं बल्कि कल्याण उन्मुख भी हो।'

दिल्ली पहुंचने के बाद डीजीपी नंदा ने रात के साढ़े नौ बजे अधिकारियों को फोन करके दिनभर की जानकारी ली थी। गोवा के डीजीपी के तौर पर नंदा की तैनाती फरवरी में हुई थी। वह इससे पहले गृहमंत्रालय में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं और उन्हें एक सक्रिय अधिकारी माना जाता है। गोवा में उन्होंने बहुत कम सार्वजनिक बातचीत में हिस्सा लिया है और उन्हें सख्त अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नंदा के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'गोवा के डीजीपी श्री प्रणब नंदा (आईपीएस) के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। इस दुख की घड़ी में भगवान उन्हें शक्ति दे।'


गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगम्बर कामत ने कहा, 'उनकी पत्नी सुंदरी नंदा से मेरी गहरी संवेदना है जिन्होंने मुख्यमंत्री के रुप में मेरे कार्यकाल के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक के रुप में सेवा दी थी। उनके परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है।'

भाजपा नेता और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने ट्वीट किया, 'गोवा पुलिस महानिदेशक श्री प्रणब नंदा (आईपीएस) के निधन की खबर से दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।' गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुनाल ने ट्वीट किया, 'गोवा के डीजीपी प्रणब नंदा की अकस्मात निधन से स्तब्ध और शोकाकुल हूं। उनका जिंदादिल व्यक्तित्व सभी को पंसद था। भगवान सुंदरी मैम और बच्चों को इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए ताकत दें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed