{"_id":"5dad58468ebc3e01431c2199","slug":"goa-cross-examination-of-victim-in-the-tarun-tejpal-sexual-assault-case-has-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन शोषण मामले में पीड़िता की जिरह शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन शोषण मामले में पीड़िता की जिरह शुरू
Mon, 21 Oct 2019 12:59 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
तरुण तेजपाल
तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा कोर्ट में दायर यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार को पीड़िता की जिरह शूरू हो गई। पीड़िता की जिरह को कैमरे पर रिकॉर्ड किया जा रहा है। तेजपाल के और पीड़िता के वकील इस समय मापुसा अदालत में मौजूद हैं। पीड़िता की जिरह तीन दिन बाद खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Goa: Cross examination of victim in the Tarun Tejpal sexual assault case has started, on camera. Lawyers of the victim and Tejpal are currently in Mapusa court. Cross examination will be over within three days(file pic) pic.twitter.com/ln2dQIg4LB
— ANI (@ANI) October 21, 2019विज्ञापन
बता दें कि तेजपाल पर आरोप है कि उन्होंने 2013 में महिला सहकर्मी का गोवा के एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, तेजपाल ने अपने खिलाफ सभी आरोपों का खंडन किया है। तेजपाल को 30 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। मई 2014 से तेजपाल जमानत पर बाहर हैं। पिछले साल सितंबर में जिला कोर्ट ने तेजपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन