{"_id":"6372eb4ea6d94f233535c3bb","slug":"goa-crime-branch-ips-officer-nidhin-valson-defeats-cancer-and-completes-tough-ironman-triathlon-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बा: गोवा क्राइम ब्रांच के IPS अधिकारी निधिन वालसन ने पहले कैंसर को हराया, अब पूरी की आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जज्बा: गोवा क्राइम ब्रांच के IPS अधिकारी निधिन वालसन ने पहले कैंसर को हराया, अब पूरी की आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस
Tue, 15 Nov 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:58 AM IST
सार
36 साल के निधिन ने यह रेस आठ घंटे, तीन मिनट व 53 सेकंड में करीब जिस जीवटता से पूरी की, उसे देखकर सभी हैरान रह गए। गोवा क्राइम ब्रांच के आईपीएस अधिकारी निधिन इस समय एक जमीन घोटाले की जांच कर रहे हैं, जिसे राज्य का बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी निधिन वालसन।
- फोटो : Twitter
विस्तार
करीब 10 माह पहले कैंसर को मात देने वाले आईपीएस अधिकारी निधिन वालसन ने मानसिक दृढ़ता और शारीरिक क्षमता की दुर्लभ मिसाल पेश की है। रविवार को उन्होंने आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस पूरी की। इस रेस में 1.9 किमी की दूरी तैरकर, 90 किमी दूरी साइकिल चला कर और 21 किमी दौड़कर पार करनी होती है।
विज्ञापन
36 साल के निधिन ने यह रेस आठ घंटे, तीन मिनट व 53 सेकंड में करीब जिस जीवटता से पूरी की, उसे देखकर सभी हैरान रह गए। रेस के बाद निधिन ने कहा कि ‘मैंने सोचा था कि मैं यह रेस पूरी कर सकता हूं। मैं दुनिया को बताना चाहता था कि इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता। उम्मीद है, मैं यह भी दिखा पाया कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़ना असंभव नहीं है।’
विज्ञापन
गोवा क्राइम ब्रांच के आईपीएस अधिकारी निधिन इस समय एक जमीन घोटाले की जांच कर रहे हैं, जिसे राज्य का बेहद संवेदनशील मामला माना जा रहा है। वह रेस तो नहीं जीते, लेकिन उनके हौंसले को बेहद प्रेरक माना जा रहा है।
विज्ञापन
कैंसर से मुकाबला
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी निधिन को पिछले साल नॉन-होजकिंग लिम्फोमा (एनएचएल) कैंसर की पुष्टि हुई थी। यह हमारे शरीर के लसीका तंत्र में होने वाला कैंसर है। इस पुलिस अधिकारी ने न केवल कैंसर से कड़ा मुकाबला किया, बल्कि इसी वर्ष फरवरी में उन्हें चिकित्सा जांच के बाद पूरी तरह कैंसर मुक्त घोषित किया गया है।
पहली बार रेस में शामिल
ठीक होने के एक साल के भीतर ही निधिन इस कठिन आयरनमैन रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा, मैं अब पूरी तरह ठीक हूं। मैं पहली बार आयरन मैन रेस में शामिल हुआ हूं। इससे पहले वे 2014 में दिल्ली में आयोजित एक हाफ मैराथन में हिस्सा ले चुके थे।
आईआईटी के निहाल ने सेना के बिश्वोर्जित को हराया
गोवा में आयोजित आयरन मैन रेस में इस बार 1,450 ट्राइ-एथलीट प्रतिभागी शामिल थे। इसे निहाल बेग ने जीता। वे आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने पिछले विजेता बिश्वोर्जित सैखोम को हराया जो भारतीय सेना में हैं, बिश्वोर्जित उपविजेता बने।