फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa court sentences local man to rigorous life imprisonment for rape-murder of Irish-British woman Hindi News

Goa: ब्रिटिश पर्यटक के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को कठोर आजीवन कारावास की सजा, गोवा कोर्ट ने सुनाया फैसला

Mon, 17 Feb 2025 01:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 01:47 PM IST
सार

आठ साल पहले ब्रिटिश महिला पर्यटक डेनियल मैकलॉघिन के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी विकट भगत को गोवा की एक अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उसे दुष्कर्म और हत्या के लिए 25,000 रुपये जुर्माना और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Goa court sentences local man to rigorous life imprisonment for rape-murder of Irish-British woman Hindi News
कोर्ट का फैसला

विस्तार

गोवा में 2017 में हुए ब्रिटिश पर्यटक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी विकट भगत को गोवा की एक अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बीते शुक्रवार अदालत ने आठ साल बाद पीड़िता आयरिश-ब्रिटिश नागरिक को न्याय देते हुए भगत को दोषी ठहराया था और उसे डेनियल मैकलॉघिन के दुष्कर्म के बाद हत्या का दोषी पाया। बता दें कि ब्रिटिश पर्यटक डेनियल का शव 14 मार्च, 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक जंगली इलाके में मिला था।

विज्ञापन

आरोपी विकट को आजीवन कारावास की सज
गोवा की एक अदालत ने सोमवार को 31 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति विकट भगत को 2017 में आयरिश-ब्रिटिश नागरिक डेनियल मैकलॉघिन के बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला और सत्र न्यायाधीश क्षमा जोशी ने सोमवार को भगत को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उसे दुष्कर्म और हत्या के लिए 25,000 रुपये जुर्माना और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने न्याय के लिए जताया आभार
पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन के वकील विक्रम वर्मा ने बताया कि अदालत ने दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए दो साल की अतिरिक्त सजा दी, जो सजा के साथ-साथ चलेगी। पीड़िता के परिवार ने मीडिया को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वे न्याय की लड़ाई में शामिल सभी लोगों के आभारी हैं। साथ ही उन्हें खुशी है कि उनकी कड़ी मेहनत के बाद भगत को सजा मिली। मामले की जांच करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर फिलोमेना कोस्टा ने कहा कि यह एक सावधानीपूर्वक जांच थी, जिसके परिणामस्वरूप दोषी को दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर पूरे मामले पर
बता दें कि गोवा घूमने आई ब्रिटिश पर्यटक डेनियल का शव 14 मार्च 2017 को कैनाकोना गांव के एक वन क्षेत्र में खून से लथपथ और निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। आरोप प्रत्र के अनुसार डेनियल गोवा यात्रा पर थी, जब भगत ने उससे दोस्ती की और बाद में उसे हत्या कर दी। उसकी हत्या के बाद, डेनियल का शव खून से सना हुआ, बिना कपड़ों के और सिर तथा चेहरे पर चोटों के साथ पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed