{"_id":"62cbe90e4428ed683b2faf7a","slug":"goa-congress-mla-michael-lobo-denies-possibility-of-walking-over-to-bjp-whispering-in-karnataka-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Politics: गोवा कांग्रेस में बगावत से लोबो का इनकार, सीएम सावंत बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं, कर्नाटक में भी दलबदल की सुरसुरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Politics: गोवा कांग्रेस में बगावत से लोबो का इनकार, सीएम सावंत बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं, कर्नाटक में भी दलबदल की सुरसुरी
Mon, 11 Jul 2022 03:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, पणजी/ बेंगलुरु
एएनआई, पणजी/ बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 11 Jul 2022 03:57 PM IST
सार
सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि 25 विधायकों के साथ हमारी स्थिर सरकार कार्यरत है। हमें किसी की जरूरत नहीं है। चूंकि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे यह आरोप लगाने का ड्रामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोवा के कांग्रेस विधायक माइकल लोबो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस में भी बगावत की सुरसुरी है। हालांकि, गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से माइकल लोबो को हटाने के बाद वे नरम पड़ गए हैं। अटकलें थीं कि लोबो व दिगंबर कामथ समेत कुछ कांग्रेस विधायक गोवा में पाला बदल कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सोमवार को लोबो सामने आए और दलबदल से इनकार किया। उधर, सीएम प्रमोद सावंत ने साफ कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है, हमें इनकी जरूरत नहीं है। ये कांग्रेस की ड्रामेबाजी है।
विज्ञापन
रविवार को गोवा में कांग्रेस के नौ विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरें मीडिया में छा गई थीं। इसके बाद कांग्रेस ने ताबड़तोड़ माइकल लोबो को विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से हटा दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि लोबो व कामथ ने भाजपा के साथ मिलकर दलबदल की साजिश रची।
विज्ञापन
मैंने ही नेता से पद से हटाने को कहा था : लोबो
उधर, सोमवार को लोबो मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि उन्होंने खुद पार्टी नेतृत्व से उन्हें विपक्ष के नेता पद से हटाने का कहा था, क्योंकि उनके खिलाफ कई मुद्दे उठाए गए हैं। लोबो ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सारे विधायक एकजुट हैं और दलबदल का सवाल ही नहीं है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि समस्या क्या है? हम कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं और पार्टी के साथ हैं। उन्होंने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया।
विज्ञापन
नया नेता चुना जाएगा
इस बीच, गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने विधानसभा स्पीकर को आज एक पत्र सौंपा और लोबो की जगह विपक्ष का नया नेता चुनकर उन्हें सूचित करने की बात कही। पाटकर ने कहा कि हमारे साथ छह विधायक हैं और एक अन्य आने की उम्मीद है। उधर गोवा कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने बागियों के खिलाफ जो भी जरूरी होगी वह कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस कमजोर नहीं हुई है। वह यह लड़ाई जनता के बीच ले जाएगी।
नौ विधायकों के बगावत की अटकलें
बता दें, गोवा विधानसभा के चुनाव इसी साल के आरंभ में हुए थे। 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 20 सीटें जीतकर गठबंधन सरकार बनाई है, जबकि कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं। इनमें से नौ के बगावत की अटकलें चल रही हैं।
हमारे पास 25 विधायक, किसी की जरूरत नहीं : सावंत
उधर, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि 25 विधायकों के साथ हमारी स्थिर सरकार कार्यरत है। हमें किसी की जरूरत नहीं है। चूंकि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे यह आरोप लगाने का ड्रामा कर रहे हैं। भाजपा पर दलबदल की साजिश रचने के आरोप के जवाब में उन्होंने यह बात कही। यह पूछने पर कांग्रेस के विधायक आपसे मिलने क्यों आए थे? सीएम सावंत ने कहा कि सीएम हूं, इसलिए लोग मिलने आते रहते हैं।
40 करोड़ में विधायक खरीदने का बयान अलोकतांत्रिक : एमबी पाटिल
उधर, कर्नाटक के कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने भाजपा नेता सीटी रवि के 40 करोड़ में कांग्रेस विधायक खरीदने के कथित बयान का विरोध किया है। पाटिल ने कहा कि रवि का बयान अलोकतांत्रिक है। इसने देश के सिस्टम को चोंट पहुंचाई है। ऐसी चीजों पर हमें शर्म आती है। पाटिल से रवि के उस बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें भाजपा नेता ने गोवा के सारे कांग्रेस विधायकों के पार्टी में शामिल होने का दावा किया था।
कर्नाटक में यह संभव नहीं : सिद्धारमैया
उधर, कर्नाटक के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांगेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा न केवल गोवा में बल्कि सब दूर आपरेशन कमल चला रही है। उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वे पैसा देकर विधायक खरीदेंगे। विधायकों को 50-50 करोड़ देने को लेकर उन्होंने यह बात कही। सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि भाजपा कर्नाटक में ऐसा नहीं कर सकेगी। वह जेडीएस व अन्य दलों के विधायक खरीद सकती है, कांग्रेस के नहीं।
खड़गे ने भाजपा को घेरा
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि डरा धमका के वो (BJP) लोगों को जोड़ रहे हैं, वो हर जगह यही कर रहे हैं। उन्होंने (BJP) पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश में भी यही किया है और अब भी कर रहे हैं, पहले भी उन्होंने हमारी सरकार गिराई थी। अब (गोवा में) अपनी सरकार को मजबूत बनाने के लिए वे(BJP) और विधायक ले रहे हैं। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके पास विधायकों की कमी है।