{"_id":"604016e787700e539703dc47","slug":"goa-cm-pramod-sawant-takes-first-dose-of-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज
Thu, 04 Mar 2021 04:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सैन क्विलिम
एजेंसी, सैन क्विलिम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:38 AM IST
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को सैनक्विलिम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी लोगों से आगे बढ़कर स्वयं टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने की अपील भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पीएचसी संखाली में बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। मैं एक बार फिर सभी लोगों से अपील करूंगा, वे भी आगे आएं और टीकाकरण करवाएं। आइए! हम गोवा से कोविड-19 को मिटा दें।’
विज्ञापन
भारत ने एक मार्च को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अपने दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिसमें 60 साल से ऊपर और 45 से ऊपर कोविड वायरस के उच्च प्रारूपों से पीड़ित लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधानी नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एस जयशंकर, जितेंद्र सिंह, डॉक्टर हर्षवर्धन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1,56,20,749 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।