{"_id":"5b23a25d4f1c1bb0318b6e93","slug":"goa-cm-manohar-parrikar-resumes-charge-after-returning-from-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: अमेरिका से लौटने के बाद सीएम परिकर ने कामकाज संभाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा: अमेरिका से लौटने के बाद सीएम परिकर ने कामकाज संभाला
एजेंसी, पणजी
Updated Fri, 15 Jun 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद शुक्रवार को राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में कामकाज संभाल लिया। परिकर की अग्नाशय संबंधी बीमारी का अमेरिका में तीन महीने तक इलाज चला। वह बृहस्पतिवार शाम को लौटे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि परिकर ने अपने दिन की शुरुआत उत्तरी गोवा स्थित खंडोला स्थित देवकी कृष्ण मंदिर जाकर की। यह पणजी से 15 किमी दूर है। इसके बाद वह महालक्ष्मी मंदिर गए। फिर वह राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय गए, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
सीएम ने गोवा में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। बाद में जारी आधे मिनट के एक वीडियो में उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने को लेकर लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन