फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Chief Minister Manohar Parrikar can go to abroad for treatment

मनोहर परिकर इलाज के लिए जा सकते हैं विदेश, पिछले 18 दिन से हैं बीमार

Tue, 06 Mar 2018 06:21 AM IST
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Updated Tue, 06 Mar 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
Goa Chief Minister Manohar Parrikar can go to abroad for treatment

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर सोमवार को सेहत की जांच कराने मुंबई गए हैं और जरूरत पड़ी तो वह आगे के इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया, मुंबई रवाना होने से पहले उन्होंने सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कैबिनेट सलाहकार समिति भी बनाई जो उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक फैसले लेगी।  

विज्ञापन


मालूम हो कि अग्नाशय संबंधी बीमारी के चलते परिकर 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां से वह 22 को डिस्चार्ज किए गए। पर डिहाइड्रेशन के चलते 25 फरवरी को फिर उन्हें गोवा मेडिकल कालेज में भर्ती कराना पड़ा था। 
विज्ञापन


वीडियो में देखिये, मनोहर परिकर अपने स्वास्‍थ्य के बारे में क्या बता रहे हैं:

 
परिकर को 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका हल्के अग्नाशयशोथ का इलाज चल रहा था। लोगों ने उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना करने चर्च में एकत्रित होने लगे। जिसके बाद वह 22 फरवरी को गोवा वापस आए और राज्य का वार्षिक बजट पेश किया।


इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में यह दावा भी किया जा रहा था कि परिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिकर से लीलावती अस्पताल में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि गोवा के सीएम किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बात दें कि सोशल मीडिया में मनोहर परिकर को किसी गंभीर बीमारी होने की चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed