मनोहर परिकर इलाज के लिए जा सकते हैं विदेश, पिछले 18 दिन से हैं बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर सोमवार को सेहत की जांच कराने मुंबई गए हैं और जरूरत पड़ी तो वह आगे के इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया, मुंबई रवाना होने से पहले उन्होंने सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कैबिनेट सलाहकार समिति भी बनाई जो उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक फैसले लेगी।
मालूम हो कि अग्नाशय संबंधी बीमारी के चलते परिकर 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां से वह 22 को डिस्चार्ज किए गए। पर डिहाइड्रेशन के चलते 25 फरवरी को फिर उन्हें गोवा मेडिकल कालेज में भर्ती कराना पड़ा था।
वीडियो में देखिये, मनोहर परिकर अपने स्वास्थ्य के बारे में क्या बता रहे हैं:
#WATCH: Goa CM speaks on his health, says, 'I thank all Goans. For last 15 days, you prayed for me & because of your blessings, I recovered & I'm heading to Mumbai, if doctors advise, then I may go abroad for few days. I hope your blessings continue & you allow me a few holidays' pic.twitter.com/jDInduDH4M
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 5, 2018
परिकर को 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका हल्के अग्नाशयशोथ का इलाज चल रहा था। लोगों ने उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना करने चर्च में एकत्रित होने लगे। जिसके बाद वह 22 फरवरी को गोवा वापस आए और राज्य का वार्षिक बजट पेश किया।
इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में यह दावा भी किया जा रहा था कि परिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिकर से लीलावती अस्पताल में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि गोवा के सीएम किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बात दें कि सोशल मीडिया में मनोहर परिकर को किसी गंभीर बीमारी होने की चर्चा चल रही है।