फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: BJP's response on removal of Minister Gowde from cabinet, said- indiscipline will not tolerated in party

Goa: गोवा कैबिनेट से मंत्री गौड़े को हटाए जाने पर भाजपा का जवाब, कहा- पार्टी में अनुशासनहीना बर्दाश्त नहीं

Fri, 20 Jun 2025 02:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

गाेवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े ने सीएम प्रमोद सावंत के प्रभार वाले आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद गौड़े को कैबिनेट से हटा दिया गया था। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Goa: BJP's response on removal of Minister Gowde from cabinet, said- indiscipline will not tolerated in party
गोवा भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक। - फोटो : एक्स/@DamuNaik

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर हटाए गए कैबिनेट मंत्री गोविंद गौड़े को लेकर भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के प्रभार वाले आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद गौड़े को कैबिनेट से हटा दिया गया था। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दामोदर नाइक ने कहा कि कोई भी एक बार मंत्री बन जाने के बाद अहम ब्रह्मास्मि (मैं परम हूं) नहीं कह सकता। किसी को यह समझना होगा कि वह पहले पार्टी विधायक है और फिर मंत्री है। पार्टी के भीतर अनुशासन पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढे़ें: एअर इंडिया हादसे से भारत के विमानन सेक्टर में क्या बदल रहा, क्यों लगातार रद्द हो रहीं उड़ानें?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि आपने गौर किया हो तो अब हमारी सभी बैठकें समय पर शुरू होती हैं। किसी को इंतजार नहीं कराया जाता। सभी वक्ताओं को समय पर पहुंचना होता है। नाईक ने कहा कि पार्टी या सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने वालों पर भी इसी तरह का अनुशासन लागू किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहते कि हम गलतियां नहीं करते। लेकिन अगर कोई किसी बात से परेशान है, तो ऐसे मंच हैं जहां वे अपनी चिंताएं व्यक्त कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्रियों को अपनी परेशानी मीडिया के माध्यम से बताने के बजाय मुख्यमंत्री के समक्ष रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक विचारधाराओं के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

ये भी पढे़ें:  'असम कांग्रेस को बढ़ावा दे रहे इस्लामिक देशों के पांच हजार सोशल मीडिया अकाउंट', सीएम सरमा का बड़ा आरोप

उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा की विचारधारा के अनुकूल होना होगा। वे अपनी पुरानी विचारधाराओं का बोझ अपने साथ नहीं ले जा सकते। भविष्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल अवश्य होगा, लेकिन सभी निर्णय मुख्यमंत्री ही लेंगे। मैं हर तीन महीने में मंत्रियों के प्रदर्शन की व्यक्तिगत समीक्षा करता हूं और रिपोर्ट दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को भी भेजी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed