फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa airport receives bomb threat email security beefed up news in hindi

Goa: दाबोलिम एयरपोर्ट पर बम लगाने की धमकी से हड़कंप, बढ़ाई गई परिसर की सुरक्षा

Mon, 29 Apr 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। इस ईमेल को देखकर अधिकारी परेशान हो गए। उन्होंने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी। 

विज्ञापन
Goa airport receives bomb threat email security beefed up news in hindi
डाबोलिम एयरपोर्ट - फोटो : PTI

विस्तार

गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए बम लगाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल को देखकर अधिकारी परेशान हो गए। उन्हें एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धन्नजय राव ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए एसवीटी धन्नजय राव ने कहा, "हम अब अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उड़ान संचालन अप्रभावित है।" गोवा पुलिस को एयरपोर्ट के अधिकारियों से एक औपचारिक शिकायत मिली। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा, "हम कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम तय प्रोटोकॉल के मुताबिक काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे बताया कि वे फिलहाल ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed