{"_id":"64f415aaff7ba284910fa4a3","slug":"goa-accident-speeding-car-hits-tree-kills-three-on-spot-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: गोवा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: गोवा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार
Sun, 03 Sep 2023 10:47 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:47 AM IST
सार
हादसे के वक्त कार की गति काफी तेज थी और माना जा रहा है कि ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। दरअसल गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
क्या है मामला
खबर के अनुसार, कार पणजी से मापुसा की तरफ जा रही थी। पोरवोरिम इलाके में हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। घटना शनिवार रात की है। हादसे के वक्त कार की गति काफी तेज थी और माना जा रहा है कि ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में कार सवार दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बीते माह भी एक सड़क हादसे में एक मर्सिडीज कार ने तीन अन्य कारों, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना पणजी से 15 किलोमीटर दूर पोंडा-पणजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनस्तारिम गांव के पास शाम करीब सात बजे की है। आरोपी कार चालक नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।