फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   go first flight woman crew member misbehave by foreign passengers goa amid air india case

गोवाः गो फर्स्ट की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, दो विदेशी नागरिक हिरासत में

Sat, 07 Jan 2023 06:06 PM IST
गोवा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 07 Jan 2023 06:06 PM IST
सार

Goa: गो फर्स्ट की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एयर इंडिया मामले के आरोपी शंकर मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
go first flight woman crew member misbehave by foreign passengers goa amid air india case
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयर इंडिया (Air India Case) की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच एक और ऐसा मामला सामने आया है, जहां गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airline) की फ्लाइट में यात्रियों द्वारा महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की गई। आरोपी विदेशी नागरिक हैं. शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को विमान से उतार दिया गया और दोनों को गोवा एयरपोर्ट (Goa Airport) पर सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया साथ ही घटना की शिकायत डीजीसीए से भी की गई है।
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना बीती 6 जनवरी की गो फर्स्ट एयरलाइन की गोवा-मुंबई फ्लाइट की है। आरोप है कि गोवा से मुंबई जा रही फ्लाइट में सवार दो विदेशी नागरिकों ने विमान की महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की। जिसके बाद दोनों आरोपियों को विमान से उतारकर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। गो फर्स्ट एयरलाइन ने भी घटना की पुष्टि की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों आरोपी रशिया मूल के हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, जब महिला क्रू मेंबर यात्रियों को सेफ्टी के बारे में बता रही थी, उसी दौरान विदेशी यात्रियों ने क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इस पर विमान में सवार एक अन्य यात्री ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों आरोपियों को विमान से उतारने की मांग की। अन्य यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों आरोपियों को विमान से उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एयर इंडिया के विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। जहां से शंकर मिश्रा को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एयर इंडिया के स्टाफ को भी पूछताछ के लिए समन भेजा। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने एयर इंडिया स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed