{"_id":"64da156a87062618550fb948","slug":"global-maritime-india-summit-sarbananda-sonowal-in-kolkata-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- समुद्री क्षेत्र में एक ट्रिलियन का निवेश मिलेगा; जानें और क्या बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- समुद्री क्षेत्र में एक ट्रिलियन का निवेश मिलेगा; जानें और क्या बोले
Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
सार
सोनोवाल ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले समिट को लेकर कोलकाता के हितधाकरों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इससे समुद्री क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
विज्ञापन
Sarbananda Sonowal
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को यहां आगामी ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 (जीएमआईएस) के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपीके) द्वारा आयोजित रोड शो में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्लोबल मैरीटाइम को लेकर कोलकाता के लोगों खास कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट से जुड़े हिताधारकों में खासा उत्साह है। चार सौ से अधिक लोगों ने यहां पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौजूदा बंदरगाहों में पीपीपी टर्मिनल, जो वर्तमान में प्रमुख बंदरगाहों पर लगभग 50% कार्गो संभाल रहे हैं, आने वाले दशकों में अपनी हिस्सेदारी 100% तक बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल समुद्री क्षेत्र में एक ट्रिलियन का निवेश होने वाला है। यह निकट भविष्य में राज्य को समुद्री केंद्र बना देगा। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए भारत में बंदरगाह बुनियादी ढांचे और अन्य सहायक सुविधाओं के सुधार और विकास में व्यापार और उद्योगों की सक्रिय और पूरे दिल से भागीदारी अनिवार्य है। मैं इस अवसर पर आप सभी से आगामी जीएमआईएस में वैश्विक निवेशकों के साथ कनेक्ट, सहयोग और निर्माण करने और आत्मनिर्भर भारत के भागीदार बनने का आग्रह करता हूं। वे आज यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता द्वारा आगामी ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट, 2023 के लिए रोड शो कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर हमारा मंत्रालय 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक तीसरे वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन, 2023 (जीएमआईएस) का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता अपनी समृद्ध समुद्री विरासत और रणनीतिक स्थान के साथ भारत के पूर्वी हिस्से को सक्षम और सशक्त बनाने में समुद्री क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समुद्री क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है, जो मात्रा के हिसाब से 90% से अधिक कार्गो और मूल्य के हिसाब से लगभग 70% का योगदान देता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में सागरमाला के गठन के बाद से इस क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। श्याम प्रसाद पोर्ट और दूसरे पोर्टों की क्षमता बढ़ रही है। इन्हें अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इसके विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। लोडिंड और अपलोडिंग की क्षमता में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि पहले इसके लिए 44 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह समय कम होकर 26 घंटे हो गए हैं। इसके साथ ही हमारे पड़ोसी देशों के साथ ही व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा विलास क्रूज ने एक इतिहास बनाया। इसके बाद से पूरी दनिया में यह मैसेज गया कि हमारे जलक्षेत्र में किस तरह का दबदबा बड़ा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आने वाले समय में भारत के विकास में पोत परिवहन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत के कार्यों को देखते हुए विश्व बैंक ने भारत के वाटर लॉजिस्टिक को बेहतर बताया है। किसी तरह से भारत ने पिछले 9 वर्षों में बेहतरीन कार्य किया है।