फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   global hunger index india India ranks 94 in Global Hunger Index

Global Hunger Index 2020: भारत 94वें पायदान पर, पाकिस्तान-नेपाल से भी है पीछे 

Sat, 17 Oct 2020 05:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 17 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
global hunger index india India ranks 94 in Global Hunger Index
हंगर इंडेक्स - फोटो : pixabay

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है और 107 देशों की इस लिस्ट में भारत 94वें पायदान पर है। इस लिस्ट में भारत कई सारे पड़ोसी देशों से भी पीछे चल रहा है। इन देशों में नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, 27.2 के स्कोर के साथ भारत भूख के मामले में 'गंभीर' स्थिति में है। पिछली बार 117 देशों में भारत की रैंकिंग 102 थी। खास बात यह है कि भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन कुल देशों की संख्या भी घटी है।
विज्ञापन



रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की करीब 14 फीसदी जनसंख्या कुपोषण का शिकार है। वहीं भारत के बच्चों में स्टंटिंग रेट 37.4 फीसदी है। दरअसल, स्टन्ड बच्चे वो होते हैं, जिनकी लंबाई उनकी उम्र की तुलना में कम होती है और जिनमें भयानक कुपोषण दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट में  पाकिस्तान 88वें, नेपाल 73वें, बांग्लादेश 75वें, इंडोनेशिया 70वें, श्रीलंका 64वें, म्यांमार 78वें पायदान पर है। बता दें कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स चार पैमानों पर देशों को परखता है। ये चार पैमाने- कुपोषण, शिशु मृत्यु दर, चाइल्ड वेस्टिंग और बच्चों की वृद्धि में रोक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed