फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girls were sent to a black and white cars, said a girl who ran away from shelter home

देवरिया यौन शोषण कांड: शाम जाकर भोर में रोते हुए आती थीं लड़कियां, बदले में मिलते थे 200-300 रुपये

Tue, 07 Aug 2018 05:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Updated Tue, 07 Aug 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
Girls were sent to a black and white cars, said a girl who ran away from shelter home

बड़ी मैडम कहती थीं कि एक दिन तुम्हारा घमंड टूटेगा न तब पता चलेगा। आज बड़ी खुश हूं। अब बड़ी मैडम का घमंड टूटेगा, देखती हूं उसे कैसे लगता है। कुछ ऐसे ही अल्फाज थे उस बालिका के जिसने बालगृह बालिका की आड़ में चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई। 13 वर्षीय किशोरी ने बताया कि एक दीदी को बाहर ले जाया जाता था।

विज्ञापन


बड़ी मैडम उन्हें कार में लेकर जाती थी। एक अन्य दीदी को बहलाकर हाथ पकड़ते थे। कभी काली कार आती थी तो कभी सफेद रंग की होती थी। शाम को वह जाती थीं और भोर में रोते हुए आती थीं। उन्हें 200-300 रुपये दे दिए जाते थे। पूछने पर वह कुछ नहीं बताती थीं। किशोरी ने कहा कि बालगृह में बच्चों से झाडू-पोछा कराया जाता था।
विज्ञापन


बड़ी व छोटी मैडम पीटतीं थीं। पढ़ाई भी होती थी, हम भी पढ़ते थे। हमें आगे भी पढ़ना है। बता दें कि बेतिया (बिहार) की रहने वाली बिहार रविवार को वह मौका पाकर बालगृह के गेट के नीचे से निकली और फिर लोगों की मदद से महिला थाने तक पहुंची। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर ही छापामारी की और 23 लड़कियों को मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed