फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girls training by vishwa hindu parishad

जब लड़कियों ने उठा ली बंदूक, निशाना लगाकर चलाईं गोलियां

Tue, 07 Jun 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
girls training by vishwa hindu parishad
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को प्रशिक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को एयरगन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। गौर हो कि फैजाबाद में बजरंग दल की ओर से इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। फैजाबाद में इस प्रकरण में आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था और इसी दौरान अलीगढ़ आए राज्यपाल राम नाइक ने इसे स्वरक्षा के लिए जरूरी बता कर एक बहस छेड़ दी थी। प्रशिक्षण सत्र के सोमवार के समापन के बाद आयोजकों में भी कुछ असमंजस की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


पहली से 7 जून तक सासनी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दुर्गा वाहिनी की सदस्याओं के लिए शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। मंगलवार को दीक्षांत समारोह के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा। शिविर में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेश उपाध्याय सोमवार को शामिल हुए। इस शिविर में शामिल करीब 150 छात्राओं को लाठी, कराटे एवं निशानेबाजी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष देव सुमन गोयल एवं महानगर मंत्री तेज प्रकाश शर्मा ने बताया कि छात्राओं को यह प्रशिक्षण आत्म रक्षा, धर्म रक्षा एवं नारी स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए दिया गया, ताकि वे आत्म रक्षा के लिए दूसरे पर आश्रित नहीं रहे। गन प्रशिक्षण के संबंध में पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ छात्राओं को एयरगन से निशानेबाजी की ट्रेनिंग दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed