फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl crazy about Tejashwi yadav, gave red rose on valentine

लड़कियां हुई दीवानी तो तेजस्वी ने समझाई प्यार की असली परिभाषा

Tue, 14 Feb 2017 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Girl crazy about Tejashwi yadav, gave red rose on valentine

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राजनीति में आए बेशक कुछ ही दिन हुए हों लेकिन उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर लड़कियों के बीच उनकी जबरदस्त दीवानगी है। ऐसे कई मौके आए हैं जब लड़कियों ने उनकी राह रोककर अपनी चाहत का इजहार किया हो।

विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला सोमवार को जहानाबाद में, जहां बीएड कालेज की दर्जनों लड़कियों ने उनका काफिला रोककर उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए। इस लड़कियां के बीच डिप्टी सीएम के साथ फोटो खिंचाने की होड़ नजर आई। बाद में गया में एक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने अपने अंदाज में ही प्यार का असली मतलब समझाया। 
विज्ञापन


असल में ये पूरा मामला उस समय हुआ जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने काफिले के साथ गया में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद से गुजरते समय एक बीएड कालेज की छात्राओं को तेजस्वी के आने की जानकारी हुई तो वो इकट्ठा होकर उनका इंतजार करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की भीड़ देखकर तेजस्वी ने रुकवाया काफिला

Girl crazy about Tejashwi yadav, gave red rose on valentine

इस दौरान सभी लड़कियों ने अपने हाथों में गुलाब के फूल ले रखे थे साफ था‌ कि अपने डिप्टी सीएम को लेकर उनके बीच जबरदस्त दीवानगी है। इसी बीच तेजस्वी का काफिला उधर से गुजरा तो सड़क पर काफी संख्या में खड़ी लड़कियों को देख कर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा ली। 

बस फिर क्या था तेजस्वी के गाड़ी से उतरते ही लड़कियों के बीच उन्हें गुलाब भेंट करने और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। तेजस्वी ने भी किसी को निराश नहीं किया और लगभग दस मिनट तक वहीं खड़े होकर युवतियों के साथ फोटो खिंचवाते रहे। 

इसके बाद वह गया में एक कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां पत्रकारों ने उनसे कुछ देर पहले के वाक्ये के संबंध में सवाल दाग दिया। कुछ पत्रकारों ने प्यार को लेकर उनके नजर‌िए के बारे में पूछा तो तेजस्वी ने अपने अंदाज में उसकी परिभाषा दी। 

तेजस्वी ने समझाई प्यार की परिभाषा

Girl crazy about Tejashwi yadav, gave red rose on valentine

तेजस्वी ने बताया कि प्यार और पसंद में फर्क होता है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि गुलाब के फूल को आप पसंद करते हैं तो तोड़ लेते हैं लेकिन आप उसे प्यार करते हैं तो उसे तोड़ते नहीं उसके पौधे को पानी देते हैं और उसका रखरखाव करते हैं।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब लड़कियों में तेजस्वी को लेकर दीवानगी का आलम देखा गया है। उनकी गिनती सूबे के मोस्ट एलेजेबल बैचलर में होती है। इससे पहले उन्होंने राज्य की सड़कों की दशा सुधारने के लिए एक वाट्सएप नंबर जारी किया था तो उस पर 44 हजार से ज्यादा लड़कियों ने अपनी शादी के प्रस्ताव भेज दिए थे। 

इसके बाद उन्हें खुद सामने आकर समझाना पड़ा था कि यह नंबर केवल राज्य की टूटी सड़कों की जानकारी देने के लिए है और इसे मैं नहीं मेरे विभाग के अधिकारी हैंडल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed