गिरिराज का विवादित बयान, कहा- हिंदुओं सी हिजड़ा कौम नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले मोदी के मंत्री गिरिजराज सिंह की जुबान एक बार फिर बहक गई। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हिंदुओं सी हिजड़ा कोई कौम नहीं है। यह वीडियो कोबरा पोस्ट डॉट कॉम ने जारी किया है। 1 मिनट 28 सेकेंड के वीडियो में गिरिराज सिंह यह भी कह रहे हैं कि हिंदुओं में सेंटीमेंट भी खत्म हो गया है।
खोजी वेबसाइट कोबरा पोस्ट की ओर से जारी वीडियो में गिरिराज सिंह शायद बुलंदशहर में हुए गैंगरेप प्रकरण पर काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कहां का है और किस कार्यक्रम का है। वीडियो में गिरिराज कह रहे हैं कि, हिंदु जैसा हिजड़ा कोई कौम नहीं है। अगर हिंदू होता तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगता पटना में।
एक एक ढेला मारकर भी उन्हें मार देते। आगे गिरिराज कहते हैं कि हिंदुओं में सेंटीमेंट खत्म होता जा रहा है। कुछ लड़के हैं अभी जिनके पास अभी सेंटीमेंट बचा है, देश में कुल 20 फीसदी लोग ही ऐसे रह गए हैं जिनके पास सेंटीमेंट है।
देखते जाइए अभी 20 सालों में हिंदुओं की कितनी दुर्गति होनी है। भोजपुर की आरा में हुई हिंसा के बारे में भी गिरिराज बोलते नजर आए कहा- आरा में 28 दुकानों को जला दिया पुलिस के सामने। हिंदुओं के वहां इतने बड़ा बड़ा घर हैं कोई आया सामने।
हिंदुओं का अभी क्या बिगड़ा है बीस साल बाद देखिए। जब वो आपके सामने हमारी बेटी को, हमारे सामने आपकी बेटी को और उनकी बेटी को ले जाएगा तब एहसास होगा खुद का। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
बता दें कि केंद्र में कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह लगातार अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। इससे पहले सांसद बनने से पहले भी वह मोदी के पक्ष में एक बयान देकर देशभर में चर्चा में आ गए थे। जब उन्होंने कहा था कि जिसे नरेन्द्र मोदी पसंद नहीं हैं वो पाकिस्तान चला जाए।
उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी लेकिन वह भाजपा के टिकट से जीतकर आए और केंद्र में मंत्री भी बने। हालांकि इसके बावजूद भी उनके विवादित बयानों का सिलसिला नहीं थमा।