{"_id":"5e19de628ebc3e87e2010623","slug":"giriraj-singh-ask-congress-and-those-opposing-caa-rohingyas-get-citizenship-and-not-hindu-refugees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज ने विपक्ष पर कसा तंज, रोहिंग्याओं को नागरिकता मिलनी चाहिए, हिंदू शरणार्थियों को नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गिरिराज ने विपक्ष पर कसा तंज, रोहिंग्याओं को नागरिकता मिलनी चाहिए, हिंदू शरणार्थियों को नहीं
Sat, 11 Jan 2020 08:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 11 Jan 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन और पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। हालांकि सरकार ने अधिसूचना जारी कर 10 जनवरी से इसे देशभर में लागू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और सीएए का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या रोहिंग्या और पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता मिलनी चाहिए और पड़ोसी देश से आए हिंदू और सिख शरणार्थियों को नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी व्यक्ति को वंदे मातरम और भारत माता की जय जरूर बोलना चाहिए। पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां एक बैठक में लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस और टुकड़े-टुकडे गैंग से पूछना चाहता हूं कि क्या रोहिंग्या, पाकिस्तानी घुसपैठियों को नागरिकता दी जानी चाहिए? और क्या पाकिस्तान से आए हिंदू और सिख शरणार्थियों को नागरिकता से वंचित किया जाना चाहिए? यदि उनके पास साहस है तो वे हां या नहीं में जवाब देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर हमले हो रहे हैं और वहां के कई मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया है। सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 'टुकड़े टुकड़े गैंग' सक्रिय है, जिसने पिछले सप्ताह हिंसा देखी थी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।