Nagaland: नगालैंड में पहाड़ी से बड़ी चट्टानें खिसकी, कई वाहन चपेट में आए; दो की मौत, तीन घायल
दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर भारी बारिश के बीच शाम करीब पांच बजे हुई दुर्घटना में कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों पर पहाड़ से पत्थर गिरे। इससे एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और इसने दूसरी कार को भी चपेटे में लिया।
विस्तार
नगालैंड में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भारी बारिश की वजह से पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और उसकी चपेट में सड़क मार्ग पर चल रहीं दो कारें आ गईं। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
#WATCH | A massive rock smashed a car leaving two people dead and three seriously injured in Dimapur's Chumoukedima, Nagaland, earlier today
विज्ञापन
(Viral video confirmed by police) pic.twitter.com/0rVUYZLZFN— ANI (@ANI) July 4, 2023
जानकारी के मुताबिक, दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर भारी बारिश के बीच शाम करीब पांच बजे हुई दुर्घटना में कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों पर पहाड़ से पत्थर गिरे। इससे एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और इसने दूसरी कार को भी चपेटे में लिया।
अधिकारियों ने बताया एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चट्टानों की चपेट में आईं तीन कारें तहस-नहस हो गईं।
पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी एक कार के अंदर फंसा हुआ है और उसे बाहर निकालने का काम जारी है। हादसे के दौरान कारें कोहिमा की ओर से आ रही थीं। उनके पीछे चल रहे एक वाहन के कैमरे में यह दर्दनाक हादसा कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।