फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghaziabad assault case: Karnataka HC to pronounce order on Twitter India MD Manish Maheshwari's plea on July 22

गाजियाबाद हमला: कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर इंडिया के एमडी की याचिका पर फैसला 22 तक टाला, वायरल वीडियो से जुड़ा है मामला

Fri, 23 Jul 2021 05:09 PM IST
प्रतिभा ज्योति एनएनआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
एनएनआई, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 23 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर अपना फैसला गुरुवार तक के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन
Ghaziabad assault case: Karnataka HC to pronounce order on Twitter India MD Manish Maheshwari's plea on July 22
ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी - फोटो : social media

विस्तार

ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी ने अपनी याचिका में उत्तर प्रदेश पुलिस की उस नोटिस को चुनौती दी है जिसमें उन्हें कथित घृणा वाले अपराध के एक वीडियो के संबंध में जारी किया गया गया था।  गाजियाबाद में यह वीडियो जून में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एएनआई के मुताबिक  पिछले मंगलवार को कोर्ट ने  फैसला 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई के वायरल हुए वीडियो के मामले में उन्हें नोटिस भेजा गया था। यूपी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत मनीष माहेश्वरी को नोटिस जारी किए थे।

विज्ञापन



24 जून को अदालत ने माहेश्वरी को दिया था अंतरिम संरक्षण
इससे पहले 24 जून को अदालत ने माहेश्वरी को अंतरिम संरक्षण देते हुए निर्देश दिया था कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। यूपी पुलिस ने इस आदेश को 29 जून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।  हालांकि, इस कदम की आशंका जताते हुए, माहेश्वरी ने एक दिन पहले ही शीर्ष अदालत में एक कैविएट दायर की थी, जिसमें उनका पक्ष भी सुनने का आग्रह किया गया था। 
विज्ञापन


बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज करवाई गई शिकायत को लेकर पूछताछ करने के लिए यूपी पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेजा था। पुलिस ने माहेश्वरी को लोनी बुलाकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले एक बुजुर्ग अब्दुल समद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें कुछ लोग उसकी पिटाई करते हुए उनकी दाढ़ी काटते हुए दिख रहे थे। बाद में पुलिस ने बताया कि ताबीज को लेकर यह अनबन हुई थी। गाजियाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को गलत बताया था। पुलिस ने इस मामले में ट्विटर, ट्विटर इंडिया समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दिया, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed