{"_id":"597cd71a4f1c1ba7098b48d4","slug":"ghatkopar-building-collapse-mumbai-police-arrested-a-person-named-anil-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटकोपर इमारत हादसे में हुई पहली गिरफ्तारी, आज होगी कोर्ट में पेशी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घाटकोपर इमारत हादसे में हुई पहली गिरफ्तारी, आज होगी कोर्ट में पेशी
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghatkopar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के घाटकोपर में इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में पहली गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने अनिल मंडल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस हादसे के चलते आज अनिल की कोर्ट में पेशी होनी है। बता दें कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी और लगातार बारिश होने की वजह से गिर पड़ी। इस मामले में शिवसेना नेता के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
नर्सिंग होम में मरम्मत के चलते हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय बिल्डिंग गिरी उस समय नर्सिंग होम में 25 मजदूर काम कर रहे थे। नर्सिंग होम शिवसेना के एक पदाधिकारी का है। सूत्रों के मुताबिक नर्सिंग होम के एक बीम को नुकसान पहुंचाया गया जिसकी वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
वहीं, बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का निर्माण साल 1981 में हुआ था लेकिन, उसके बाद इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं कराया गया था। इमारत के तल मंजिल पर नर्सिंग होम था जहां मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया था। बीएमसी एन वार्ड की सहायक आयुक्त भाग्यश्री कापसे ने बताया कि नूतनीकरण के लिए बीएमसी की मंजूरी नहीं ली गई थी।