फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghatkopar accident Rescue operation ends after 66 hours more than 70 vehicles recovered from the debris

Ghatkopar Accident: 66 घंटे बाद बचाव अभियान समाप्त, मलबे से 70 से अधिक वाहन निकले, अब तक 16 की मौत

Fri, 17 May 2024 02:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 17 May 2024 02:19 AM IST
सार

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त 30 दोपहिया, 31 चार-पहिया, आठ ऑटोरिक्शा और दो भारी वाहनों सहित 73 वाहनों को घटनास्थल से बरामद किया गया। सभी वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Ghatkopar accident Rescue operation ends after 66 hours more than 70 vehicles recovered from the debris
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर में हुए हादसे में अब तक 70 से अधिक वाहनों को निकाला गया है। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने गुरुवार सुबह 66 घंटे लंबे खोज और बचाव अभियान के समाप्ति की घोषणा की। उन्होंने सुबह पेट्रोल पंप पर स्थिति की समीक्षा की और सुबह 10.30 बजे बचाव अभियान बंद कर दिया। हालांकि, चार दिन बाद भी मशीनरी और मजदूर मलबा हटाने के लिए काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त 30 दोपहिया, 31 चार-पहिया, आठ ऑटोरिक्शा और दो भारी वाहनों सहित 73 वाहनों को घटनास्थल से बरामद किया गया। सभी वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों को सोमवार शाम से खोज और बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया था। फायर ब्रिगेड ने 12 दमकल गाड़ियों और कई अन्य वाहनों को तैनात किया था। 

विज्ञापन

एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि बिलबोर्ड के खंभे की नींव बहुत कमजोर थी। कमजोर नींव के कारण यह ढह गया। बिलबोर्ड की नींव लगभग पांच से छह फीट ही गहरी थी और बिलबोर्ड के 120X120 फीट के आकार के लिए यह गहराई काफी नहीं थी। हादसा होना ही था, उस दिन नहीं तो किसी और दिन लेकिन हादसा होना तो पक्का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कब हुआ हादसा
गौरतलब है कि सोमवार शाम को आई आंधी-बारिश के कारण घाटकोपर के छेदा नगर में एक पेट्रोल पंप पर 120 x 120 फीट का होर्डिंग गिर गया था। बुधवार को कार से दो लोगों के शव बरामद किए हैं, जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 16 हो गया है। वहीं, 75 अन्य घायल हो गए हैं। 

बिलबोर्ड के मालिक पर 23 केस पहले से दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि बिलबोर्ड लगाने वाली एजेंसी के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही उसे दुष्कर्म के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। जनवरी में उसे मुलुंड पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे जमानत मिल गई थी। पंतनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज है। भिंडे ने 2009 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि 2017-18 में भारतीय रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने उसे काली सूची में डाल दिया था।

बीएमसी ने कहा- अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई होगी
मामले में बीएमसी ने मंगलवार को कहा था कि अनुमति के बिना लगाए गए सभी होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया था कि बीएमसी और जीआरपी के बीच विवाद था। इसलिए पेट्रोल पंप वाले बिलबोर्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। नगर निगम आयुक्त भूषण गगरानी ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर कहा कि घाटकोपर में जीआरपी की जमीन पर शेष तीन होर्डिंग्स को हटाने के साथ अभियान शुरू होगा। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने सभी नगर निगम अधिकारियों और सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने संबंधित वार्डों में हमारी अनुमति के बिना लगाए गए होर्डिंग्स को तुरंत हटाएं। अगले कुछ दिनों में यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed