{"_id":"5cb60850bdec226dae66b066","slug":"germany-is-trying-to-declare-masood-azhar-as-a-global-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा जर्मनी’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा जर्मनी’
Tue, 16 Apr 2019 10:22 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जर्मन मिशन के उपप्रमुख जैस्पर वीक ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन इसकी कोई समयसीमा तय नहीं की जा सकती। जर्मनी को उम्मीद है कि एक वक्त आएगा, जब मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
वीक ने मंगलवार को कहा कि हम इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि उसे संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी के तौर पर सूचीबद्ध किया जाएगा। यह एक बेहतर समाधान होगा। अल्पकालिक तौर पर हम यूरोपीय यूनियन (ईयू) के अंदर इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन मैं समयसीमा नहीं बता सकता कि यह कैसे किया जाएगा। लेकिन जर्मनी इस दिशा में बहुत काम कर रहा है।
विज्ञापन
जर्मन अधिकारी ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि संयुक्त राष्ट्र में यदि काम नहीं भी बने तो भी हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। हम अगले दौर में इस कोशिश में जरूर सफल होंगे। जर्मनी ने मार्च में ईयू में अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए पहल की थी। इससे कुछ दिन पहले चीन ने संयुक्त राष्ट्र में इस कोशिश में अडंगा लगा दिया था। इसके बाद से ही जर्मनी ईयू देशों के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन