{"_id":"5ceae6cabdec2207826de2fe","slug":"german-woman-friederike-irina-bruning-threatens-to-return-padma-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन महिला ने पद्म पुरस्कार लौटाने की धमकी दी, विदेश मंत्री ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जर्मन महिला ने पद्म पुरस्कार लौटाने की धमकी दी, विदेश मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
Mon, 27 May 2019 12:49 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 27 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पद्म पुरस्कार प्राप्त जर्मन महिला की वीजा अवधि बढ़ाने से इनकार करने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। बताया जाता है कि उक्त जर्मन नागरिक ने पद्म पुरस्कार लौटाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
जर्मन नागरिक 61 वर्षीय फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग को गौरक्षा के काम के लिए इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने भारत में उनके और प्रवास के लिए उनकी वीजा अवधि बढ़ाने से मना कर दिया, इसके बाद उन्होंने यह सम्मान लौटाने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा, ‘इस मसले को मेरे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। मैंने इस मसले पर रिपोर्ट तलब की है।’ सुषमा ने एक अन्य महिला को भी मदद का भरोसा दिया है, जिसने बार्सिलोना स्पेन में अपने पति और बेटे का पासपोर्ट चोरी हो जाने को लेकर विदेश मंत्री से मदद की अपील की थी।
विज्ञापन